फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RSS co-sewa chief Rajkumar Matale in Aligarh

Aligarh News: आरएसएस सह सेवा प्रमुख मटाले पहुंचे अलीगढ़, बोले हम त्याग-सेवा से आज पहुंचे शताब्दी वर्ष तक

Sun, 15 Jun 2025 11:28 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Jun 2025 11:28 AM IST
सार

अलीगढ़ के मथुरा रोड स्थित केशव सेवाधाम में चल रहे आरएसएस के संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) के समापन समारोह में अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले पहुंचे। वहां स्वयंसेवकों का प्रदर्शन देख कर हैरत में रह गए।

विज्ञापन
RSS co-sewa chief Rajkumar Matale in Aligarh
संघ शिक्षा वर्ग को संबोधित करते राजकुमार मटाले - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले ने कहा कि संघ शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है। सभी स्वयंसेवक शताब्दी वर्ष को लेकर उत्साहित हैं। संघ कार्य अविरल है, कभी रुकता नहीं है। संघ पर तीन बार प्रतिबंध लगा। ऐसा लगा कि संघ को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। मगर, स्वयंसेवकों के त्याग, समर्पण ने संघ को जीवंत बनाए हुए है। इसलिए संघ 100 वर्षों से समाज के बीच कार्य कर रहा है। मटाले ने यह बात मथुरा रोड स्थित केशव सेवाधाम में चल रहे आरएसएस के संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) के समापन समारोह में कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ग में शामिल शिक्षार्थियों के लिए यह यादगार पल है। इस वर्ग के स्वयंसेवक इस पल को कभी नहीं भूल पाएंगे। संघ शिक्षा वर्ग पूरे देश में 96 स्थानों पर वर्ग लग रहे हैं। संघ के संस्थापक हेडगेवार जन्मजात देशभक्त थे। बालअवस्था से ही देश की आजादी और मां भारती के लिए समर्पित रहें। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सहभागिता रहती थी। दीर्घाकालीन इतिहास का अध्ययन कर वह निष्कर्ष पर पहुंचे कि भारतीय अपने स्वाभिमान को खो रहे हैं, हिंदू समाज आत्म विस्मृति में जा रहा है।
विज्ञापन


अपने पूर्वजों को भूलते जा रहे हैं इसलिए डाक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना की। उन्होंने निर्णय लिया कि महापुरुषों के द्वारा दिए गए श्रेष्ठ दर्शन के माध्यम से दुनिया के सामने समाज को खड़ा करना है। पिछले चार पांच वर्षों में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए। अयोध्या में भव्य भगवान राम की मंदिर की स्थापना हुई। प्रयागराज में लगे महाकुंभ में करीब 66 करोड़ श्रद्धालु आए। पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना और सरकार ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेवी पातशाही गुरुद्वारा पीलीभीत के मुख्य प्रबंधक ज्ञानी शेर सिंह ने कहा कि स्वयंसेवकों का प्रदर्शन देखकर अति प्रसन्नता हुई। शारीरिक प्रदर्शन और आतंकवाद से लड़ने की शक्ति का प्रदर्शन अभिभूत करने वाला था। अरदास करता हूं कि हमारा संघ परिवार इसी तरह से आगे बढ़ता रहे। यह गुरुओं की धरती है, महात्माओं की धरती है, सभी को प्रणाम। यह ध्वज ऐसे ही लहराता रहे। वाहे गुरु की खालसा, वाह गुरु की फतेह, बोले सोनिहाल भारत माता की जय।


इस मौके पर सर्वाधिकारी राजीव सिंह, महानगर संघचालक अजय सराफ, प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र कुमार, सह प्रांत प्रचारक विनोद, डाॅ. दिनेश, रणवीर सिंह, विभाग प्रचारक गोविंद, सर्व व्यवस्था प्रमुख योगेश आर्य, धीरज सिंह, महानगर प्रचारक विक्रांत, रतन मित्र, दलवीर सिंह, सुधीर शर्मा, विमल यादव आदि मौजूद रहे।

स्वयंसेवकों का प्रदर्शन देख हर कोई हैरत में

संघ शिक्षा वर्ग के समापन पर संघ के स्वयंसेवकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ध्वजारोहण के बाद स्वयंसेवकों ने वाहिनी सह प्रदर्शन किया। कदम से कदम मिलाते हुए स्वयंसेवक चल रहे थे। घोष के साथ इनका कदमताल देखते ही बन रहा था। ऐसा लग रहा था कि जैसे सेना की टुकड़ी देश के लिए चल पड़ी है। इसके बाद दंड का प्रदर्शन किया। शिक्षार्थियों ने प्रदर्शन के साथ यह बताया कि कैसे वह दुश्मनों को दो मिनट में धूल चटा सकते हैं। सिर मार चतुष्क के माध्यम से चारों तरफ प्रहार का प्रदर्शन किया। दोनों तरफ कैसे दंड का प्रहार किया जा सकता है उसके बारे में बताया। 
स्वयंसेवक प्रदर्शन
लक्ष्य भेद के बारे में भी शिक्षार्थियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के समय स्वयंसेवकों की फुर्ती देखते बन रही थी। पद विन्यास के माध्यम से शिक्षार्थियों ने दक्षता का प्रदर्शन किया। नियुद्ध के माध्यम से शिक्षार्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। स्वयंसेवकों का प्रदर्शन देख हर कोई हैरत में रह गया। चारों तरफ से दुश्मन यदि घिरे हैं तो उन्हें कैसे मात दिया जाता है इसके बारे में भी प्रदर्शन किया।।आतंकियों से निपटने के लिए भी शिक्षार्थियों ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed