फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RSS chief Mohan Bhagwat meeting with 44 senior volunteers

Mohan Bhagwat: वरिष्ठ कार्यकर्ताओं संग बैठक, बोले-हिंदू समाज एकजुट करने में वरिष्ठ स्वयंसेवक महत्वपूर्ण

Mon, 21 Apr 2025 02:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 21 Apr 2025 02:43 PM IST
सार

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के साथ हुई बैठक में ब्रज प्रांत के आगरा, चंद्रनगर (फिरोजाबाद), शाहजीपुर (शाहजहांपुर), बरेली, बदायूं, एटा, हरिगढ़, मथुरा विभागों के 44 वरिष्ठ स्वयंसेवक शामिल हुए। पांच कार्यकर्ता 80 से अधिक उम्र के थे।

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat meeting with 44 senior volunteers
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ता संगठन की ताकत हैं, जिन्होंने अपना जीवन समर्पित कर आदर्श स्थापित किए हैं। इसलिए शताब्दी वर्ष में हिंदू समाज को एकजुट करें, जिससे संघ के कार्यों को गति दी जा सके।

विज्ञापन


संघ प्रमुख ने यह बात 20 अप्रैल को डॉ. शन्नोरानी सरस्वती कन्या महाविद्यालय में ब्रज प्रांत के 44 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कही। संघ प्रमुख ने कहा कि व्यक्ति निर्माण का केंद्र बिंदु शाखा है, इसलिए शाखाओं की संख्या जितनी अधिक होगी और प्रभावी होगी, उतना ही संगठन मजबूत होगा। राष्ट्र के प्रति समर्पित व्यक्तियों का संख्या बल बढ़ेगा। ऐसे ही व्यक्ति राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। शताब्दी वर्ष में सात बिंदुओं पर आधारित कार्यक्रमों में ध्यान देने के लिए कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष में संघ के स्थापना दिवस विजय दशमी पर प्रत्येक गांव, मंडल और बस्ती में कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं, जिसमें हिंदू समाज की अधिक से अधिक सहभागिता रहे इसके लिए प्रयास करने हैं। घर-घर जाकर संपर्क किया जाए, जिससे अधिक से अधिक परिवारों में संघ का संदेश पहुंच सके। प्रत्येक बस्ती और मंडल में हिंदू समाज के सम्मेलन आयोजित किए जाने हैं, जिसके लिए अभी से प्रयास किए जाएं। प्रमुखजन गोष्ठियां आयोजित की जाएं, जिससे समाज के गणमान्य नागरिकों और बुद्धिजीवियों को संगठन से जोड़ा जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ प्रमुख ने कहा कि सभी प्रकार के भेदभाव को दूर कर समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ना है, जिसके लिए सामाजिक सद्भाव बैठकें आयोजित की जाएं। विजय दशमी 2026 से पूर्व अधिकतम स्थानों पर अधिकतम शाखाएं लगाई जाएं, ऐसा एक सप्ताह तक लगातार किया जाए। इससे संघ कार्य को घर-घर पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग समाज की ताकत है, इसलिए युवाओं को संघ से जोड़ने के लिए युवा सम्मेलन का आयोजन किए जाए। जिनमें विद्यार्थी, युवा कारोबारी, खिलाड़ी तथा अन्य गतिविधियों में शामिल युवाओं को बुलाया जाए। वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने सवाल भी पूछे जिनके जवाब संघ प्रमुख ने दिए। वरिष्ठ स्वयंसेवकों में प्रचारक और प्रबुद्धजन भी थे। बैठक में क्षेत्र संघचालक सूर्य प्रकाश टोंक, प्रांत संघचालक शशांक भाटिया मौजूद रहे।

शताब्दी वर्ष आत्मचिंतन का अवसर

संघ प्रमुख ने शताब्दी वर्ष के संबंघ में कहा कि संघ की स्थापना के समय से ही संघ के लिए यह बात स्पष्ट रही है कि ऐसे अवसर उत्सव के लिए नहीं होते हैं, बल्कि ये हमें आत्मचिंतन करने व अपने उद्देश्य के प्रति उन्हें समर्पित होने का मौका होते हैं। साथ ही यह अवसर आरएसएस के 100 वर्षों में जो कार्य हुआ है, उस कार्य को दिशा देने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं और इस कार्य में निस्वार्थ भाव से जुड़ने वाले स्वयंसेवकों, प्रचारकों व उनके परिवारों के समर्पण के सम्मान का भी मौका है।

अलीगढ़ के नौ वरिष्ठ स्वयंसेवकों को मिला भागवत मंत्र
सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के साथ हुई बैठक में ब्रज प्रांत के आगरा, चंद्रनगर (फिरोजाबाद), शाहजीपुर (शाहजहांपुर), बरेली, बदायूं, एटा, हरिगढ़, मथुरा विभागों के 44 वरिष्ठ स्वयंसेवक शामिल हुए। पांच कार्यकर्ता 80 से अधिक उम्र के थे।

हरिगढ़ विभाग से नौ

पूर्व विभाग कार्यवाह इंद्रमणि पाठक, पूर्व प्रांत अध्यक्ष संस्कार भारती राजाराम मित्र (84 वर्ष), पूर्व विभाग संघचालक ओमप्रकाश पचौरी, पूर्व विभाग कार्यवाह शरद, विभाग कार्यकारिणी सदस्य सतीश, राष्ट्रीय महामंत्री भारतीय मजदूर संघ गजेंद्र पाल शर्मा (86 वर्ष), पूर्व प्रांत संयोजक धर्म जागरण लखपत सिंह, पूर्व प्रचारक जगदीश, पूर्व प्रांत प्रचारक दिनेश
मथुरा विभाग से आठ
पूर्व प्रांत बौद्धिक प्रमुख कृष्ण कुमार कनोडिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एबीवीपी रोशन लाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एबीवीपी राकेश चतुर्वेदी, पूर्व प्रचारक विद्या भारती अजय, पूर्व प्रांत शारीरिक प्रमुख प्रदीप, पूर्व प्रचारक व कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज, विजय कौशल महाराज पूर्व प्रचारक व कथावाचक, अखिल भारतीय ग्राम विकास टोली सदस्य गुणाकर
आगरा विभाग के आठ
पूर्व प्रांत कार्यालय प्रमुख मुकेश, पूर्व सह क्षेत्र कार्यवाह सतीश, पूर्व प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ. मुनीश्वर, पूर्व सह प्रांत कार्यवाह अशोक अग्रवाल, पूर्व विभाग कार्यवाह पुरुषोत्तम सिकरवार, पूर्व प्रांत संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ, पूर्व विभाग कार्यवाह महावीर
चंद्रनगर विभाग के तीन
पूर्व प्रांत संघ चालक जगदीश वशिष्ठ (80 वर्ष), पूर्व प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख सतीश समर्थ, पूर्व प्रांत अध्यक्ष एबीवीपी प्रभास्कर राय
शाहजीपुर विभाग के दो
पूर्व विभाग संघचालक वीरेंद्र मिश्र, पूर्व विभाग कार्यवाह राजकुमार
बरेली विभाग के आठ
पूर्व प्रांत कार्यवाह योगेश मिश्रा (80 वर्ष), विभाग कार्यकारिणी सदस्य केसी गुप्ता, पूर्व विभाग प्रचार प्रमुख अशोक वैश्य, पूर्व प्रदेश मंत्री एबीवीपी वीरेंद्र अटल, पूर्व प्रांत संयोजक समीर खुशहाली, पूर्व सह विभाग संघचालक अतुल खंडेलवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हिंदू जागरण मंच, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुरेश
बदायूं विभाग से दो
पूर्व विभाग संघचालक राजेश पाठक, पूर्व विभाग कार्यवाह महेंद्र (80 वर्ष)
एटा विभाग से पांच
पूर्व विभाग कार्यवाह राजकिशोर, राष्ट्रीय मंत्री विद्या भारती किशनवीर शाक्य, पूर्व प्रांत संगठन मंत्री एबीवीपी ज्ञान तिवारी, पूर्व जिला पदाधिकारी सुभाष, पूर्व सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख प्रमोद जाजू

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed