फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RPF will be responsible if cattle die in train accident

ट्रेन से कटे मवेशी तो पशुपालक पर होगी कार्रवाई : आरपीएफ

Mon, 11 Jan 2021 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
RPF will be responsible if cattle die in train accident
ट्रेन के सामने आकर आए दिन कटने वाले मवेशी व आवारा जानवर रेलवे के लिए मुसीबत बन गए हैं। एनसीआर रेलवे के अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन अमित मिश्रा ने इस संबंध में पिछले दिनों डीएम को पत्र लिख अनुरोध किया था कि वह अधिकारियों को निर्देशित कर इनकी रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाएं। इसी क्रम में अब आरपीएफ ने अपना अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को सोमना से कलुआ के बीच रेलवे पटरी के सहारे पड़ने वाले गांवों के पशुपालकों को समझाया गया कि वह अपने मवेशियों को पटरी पर न जाने दें। अगर, मवेशी ट्रेन से कटता है और ट्रेन इससे दुर्घटनाग्रस्त होती है तो पशुपालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर ने बताया कि गाजियाबाद से लेकर पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक बीते वर्ष अगस्त से नवंबर तक 963 मवेशियों की ट्रेन के आगे आने से मौत हुई है। इससे रेल संचालन में भी बाधा उत्पन्न हुई है। इनमें अकेले जिले की सीमा में 49 मवेशियों की ट्रेन के आगे आकर कटने से मौत हुई थी। रेल पटरी किनारे के गांव का निरीक्षण करने कर ग्रामीणों को समझाने व आवारा जानवरों की रोकथाम के लिए अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed