फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RPF handed over the mobile to the passenger found in the toilet of the train

अलीगढ़ः आरपीएफ ने यात्री को सौंपा ट्रेन के शौचालय में मिला मोबाइल

Sat, 20 Nov 2021 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
RPF handed over the mobile to the passenger found in the toilet of the train
अलीगढ़ जंक्शन पर शुक्रवार सुबह 9:50 बजे प्लेटफार्म नंबर छह पर पहुंची इंदौर बरेली एक्सप्रेस के एक शौचालय में मिला मोबाइल आरपीएफ कर्मियों ने संबंधित यात्री को सौंप दिया है। अपना मोबाइल पाकर यात्री खुश नजर आया और आरपीएफ का आभार जताया।
विज्ञापन

प्रकरण के अनुसार सुबह 9:50 बजे आकर 10:06 बजे इंदौर बरेली एक्सप्रेस अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। इसी दौरान पूरब की ओर से सील चेकिंग व यात्री सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार सिंह ने सुरक्षा की दृष्टि से शौचालय चेक किए। जिसमें कोच डी-2 के शौचालय में एक एंड्राइड मोबाइल मिला। उप निरीक्षक एलपी पचौरी ने इस मामले की जांच की। यह मोबाइल जसवंत नगर निवासी धर्म सिंह पुत्र रूप सिंह का निकला। सूचना पर धर्म सिंह अलीगढ़ जंक्शन पहुंचे। यहां आरपीएफ ने उनका मोबाइल उन्हें सौंप दिया। इस पर आरपीएफ का आभार जताकर धर्म सिंह अपना मोबाइल लेकर अपने गंतव्य के लिए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed