फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RPF-GRP joint team caught mobile thief gang

अलीगढ़ः आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त टीम ने दबोचा मोबाइल चोर गिरोह

Fri, 13 Aug 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
RPF-GRP joint team caught mobile thief gang
रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार को रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात से मोबाइल चोर गिरोह को दबोचा। गिरोह के कुल चार सदस्यों को दबोचा गया। उनके पास से छह मोबाइल फोन चोरी, लूट के मुकदमों से संबंधित बरामद किए। गिरोह दिल्ली-कानपुर रूट की सुपरफास्ट ट्रेन में चोरी/लूट की वारदात को अंजाम देता था। सभी शातिरों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

आरपीएफ पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर और जीआरपी थाना प्रभारी अब्दुल मुईज खां ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर बताया कि आरपीएफ एसआई ओमवीर सिंह, हेड कांस्टेबल नरेश कुमार, देवकीनंदन मीणा, जीआरपी एसआई सुरेश चंद, कांस्टेबल राजेंद्र प्रताप सिंह व कांस्टेबल असलम संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी सात नंबर प्लेटफार्म पर चार लोगों को संदिग्धता के आधार पर पकड़ा। उनको थाने लाकर पूछताछ की गई तो सामने आया कि वह मोबाइल, सामान चोरी-लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह के सदस्य हैं। तलाशी में इनके पास से छह मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपियों की पहचान लोकेंद्र उर्फ कालू उर्फ गटवा निवासी गली-3 धर्मपुरी, विकास नगर, गांधी पार्क, अतुल कुमार उर्फ गच्ची निवासी गली नंबर-2, विकास नगर, गांधी पार्क, आकाश शर्मा उर्फ चुहिया निवासी राम वाली गली, रावण किला, क्वार्सी, मो. अरबाज निवासी नगला किला, क्वार्सी के तौर पर हुई है। इन सभी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज होने का रिकॉर्ड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed