फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RPF freed the boy kidnapped from Brahmaputra Mail

ब्रह्मपुत्र मेल से मिला अपहृत बालक: बच्चे ने अपहरणकर्ताओं को बनाया बेबकूफ, आरपीएफ ने कराया मुक्त

Thu, 29 May 2025 12:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 29 May 2025 12:18 PM IST
सार

बच्चे ने बताया कि उसे दो लोग पकड़ कर ले जा रहे थे । जिनके पास हथियार थे । वह उनको लघु शंका  के बहाने धोखा देकर दूसरे कोच में बैठ गया।  जहां से एक यात्री के मोबाइल फोन से अपने घर पर सूचना दे दी।

विज्ञापन
RPF freed the boy kidnapped from Brahmaputra Mail
विकास राज - फोटो : संवाद

विस्तार

एक बालक को दो लोग अपहरण कर ब्रह्मपुत्र मेल से ले जा रहे थे। बालक ने अपहरणकर्ताओं को बेबकूफ बनाया और घर वालों को सूचना दे दी। आरपीएफ ने बालक को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराकर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया।

विज्ञापन


आरपीएफ हेल्पलाइन प्रयागराज से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 15658 अप ब्रह्म पुत्र मेल में 16 वर्षीय विकास कुमार नाम का बच्चा किसी के साथ जा रहा है। आरपीएफ के सहायक कमांडेंट गुलजार सिंह एवं पोस्ट कमांडर अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन के अलीगढ़ स्टेशन पहुंचने पर जनरल कोच में भेजे गए फोटो के हुलिये का एक लड़का मिला है, जिसका नाम विकास राज पुत्र बबलू सिंह है। वह गांव चोरा गोपालपुर थाना बहीटा जिला पटना  बिहार का रहने वाला  है। 
विज्ञापन


बालक ने पूछने पर बताया कि उसे दो लोग पकड़ कर ले जा रहे थे । जिनके पास हथियार थे । वह उनको लघु शंका  के बहाने धोखा देकर दूसरे कोच में बैठ गया।  जहां से एक यात्री के मोबाइल फोन से अपने घर पर सूचना दे दी। आरपीएफ पोस्ट कमांडर ने बताया कि मामला अपहरण से जुड़ा हुआ है। इस कारण संबंधित थाने बिहीटा को भी सूचना दी गई है।  बालक को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed