फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Route will be diverted in Aligarh from 8 am

Aligarh News: शहर में सुबह आठ बजे से रहेगा रूट डायवर्ट, संभलकर निकलें

Fri, 20 Oct 2023 10:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 20 Oct 2023 10:07 PM IST
सार

अलीगढ़ में महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा के कारण सुबह 8 बजे से लेकर समाप्ति तक रूट डायवर्ट किया गया है। इस दौरान सभी तरह के आपातकालीन वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।

विज्ञापन
Route will be diverted in Aligarh from 8 am
रूट डायवर्ट - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ महानगर में 21 अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा को लेकर यातायात डायवर्जन जारी किया गया है। इस दौरान शहर में बाहरी के साथ ही अंदरूनी डायवर्जन भी किया गया है। यह डायवर्जन सुबह आठ बजे से लेकर शोभायात्रा समाप्त होने तक लागू रहेगा। इस दौरान सभी तरह के आपातकालीन वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।

विज्ञापन


बाहरी डायवर्जन

  • बोनेर तिराहा/ओजोन सिटी कट की तरफ से शहर/गांधीपार्क बस अडडा की तरफ आने वाले सभी वाहन/रोडवेज बस प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन बोनेर तिराहा से डायवर्ट होंगे।
  • विज्ञापन
  • सारसोल चौराहा से गांधीपार्क बस अडडा/रसलगंज चौराहा की तरफ आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन सारसौल चौराहा से डायवर्ट होंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रामघाट रोड/क्वार्सी चौराहा की तरफ से शहर/दुबे पडाव चौराहा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन/रोडवेज बस प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन क्वार्सी चौराहा से डायवर्ट होकर अपने अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
  • मथुरा रोड और आगरा रोड ती तरफ से आने वाले वाहन शहर में प्रतिबंधित रहेंगे। ये सभी बाईपास से डायवर्ट होंगे।


आंतरिक डायवर्जन

  • शोभायात्रा प्रारंभ होने के समय कंपनीबाग चौराहा से रसलगंज चौराहा की ओर आने वाले वाहन (ऑटो, ई-रिक्शा, चार पहिया वाहन) प्रतिबंधित रहेगे।
  • शोभायात्रा प्रारंभ होने के समय बरछी बहादुर कठपुला की तरफ से रसलगंज चौराहा की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • मसूदाबाद चौराहा से रसलगंज चौराहा की तरफ आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • शोभायात्रा का प्रथम भाग मालगोदाम तिराहा से मीरूमल चौराहा की तरफ मुड़ने पर मीरूमल चौराहा से मालगोदाम तिराहा की तरफ सभी प्रतिबंधित रहेगे।
  • मीरूमल चौराहा पर शोभायात्रा का प्रथम भाग पहुंचने से 30 मिनट पूर्व बारहद्वारी चौराहा से मीरूमल चौराहा की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित रहेगे।
  • शोभायात्रा के मीरूमल चौराहा पहुंचने पर अब्दुल करीम/सब्जीमंडी चौराहा से मीरूमल चौराहा की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • शोभायात्रा का प्रथम भाग आगरा रोड/मामू भांजा तिराहा पहुंचने पर मदारगेट चौराहा से कंपनीबाग बस अडडा की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित रहेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed