{"_id":"2fd92152841061b4bd8f33b12b365ac4","slug":"rout-divert-on-shab-e-barat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में डायवर्ट रहेगा रूट.. ट्रिपलिंग की तो फंसोगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में डायवर्ट रहेगा रूट.. ट्रिपलिंग की तो फंसोगे
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
Updated Tue, 02 Jun 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में शब-ए-बराअत के त्योहार को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सबसे खास बात है कि इस मौके पर महानगर में 22 स्थानों पर बैरियर लगाकर बाइक पर ट्रिपलिंग करने वालों की चेकिंग की जाएगी। इसके अलावा रूट डायवर्ट कर भारी वाहनों को शहर के अंदर आने से रोका जाएगा।
एसपी सिटी श्रीकृष्ण के अनुसार सभी थाना प्रभारियों को इसके लिए निर्देशित कर दिया गया। महानगर में सेक्टर स्कीम लागू रहेगी। किसी को कानून व्यवस्था हाथ में नहीं लेने दी जाएगी। त्योहार की आड़ में गड़बड़ी करने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। इसी क्रम में सोमवार देर शाम महानगर के बन्नादेवी, कोतवाली, देहली गेट इलाकों में आरएएफ व पीएसी के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।