फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rohit was away from Lodha only two days ago.

दो दिन पहले ही लोधा से भोपाल गया था रोहित

Sat, 14 Jul 2018 01:40 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 14 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
Rohit was away from Lodha only two days ago.
राेहित - फोटो : Amar Ujala
भोपाल में एक मॉडल लड़की को उसके ही घर में बंधक बना कर शादी का दबाव बनाने वाला सिरफिरा युवक रोहित सिंह उर्फ रीगल अलीगढ़ के कस्बा लोधा का रहने वाला है। बीती 25 जून को उसकी बहन की शादी थी, तबसे वह लोधा में ही था। दो दिन पहले ही वह यहां से भोपाल के लिए रवाना हुआ था। घटना की सूचना मिलने के बाद उसके पिता और गांव के तीन लोग भोपाल रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन


रोहित पुत्र रेशमपाल सिंह सामान्य किसान परिवार का इकलौता बेटा है। उसकी दो बहनेें भी हैं। कुछ वर्ष पहले गांव के कुछ लोग मुंबई में काम करने चले गए थे। ढाई साल पहले उनकी मदद से वह भी मुंबई चला गया। वहां किसी फिल्मी स्टूडियो में नौकरी करने लग गया। इस दौरान बीच बीच में गांव आता जाता रहता था। पिछले महीने 25 जून को वह अपनी बहन शादी में भी आया था। यह शादी गांव में ही हुई थी। इसके बाद से वह गांव में ही था। दो दिन पहले वह गांव से भोपाल के लिए रवाना हुआ था। रोहित ने अपने परिवार को बताया था कि वह मुंबई से भोपाल शिफ्ट हो गया है और वहां काम कर रहा है। 
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह जब रोहित के घर वालों को सूचना मिली तो सब हैरान रह गए। इसके बाद ही पिता रेशमपाल सिंह सहित गांव के तीन लोग भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं। जब यह प्रकरण सामने आया तो रोहित की फेसबुक आईडी खंगाली गई। रीगल के नाम से फेसबुक आईडी बनी हुई है। इस फेसबुक पर माडल लड़की के साथ प्रेम संबंधों को दर्शाते हुए उसके फोटो भी हैं। रीगल उर्फ रोहित ने इस माडल के साथ अपने संबंधों के विषय में घर पर भी बताया था। इसके अलावा करीब ढाई महीने पहले भी भोपाल से दरोगा और सिपाही उसके घर पर आया था। माना जा रहा है कि मनमुटाव के बाद माडल लड़की ने इस सिरफिरे आशिक की शिकायत की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed