फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rohingya Rafiq-Amen on five-day remand

पांच दिन की रिमांड पर रोहिंग्या रफीक-आमीन

Sun, 20 Jun 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rohingya Rafiq-Amen on five-day remand
फर्जी दस्तावेजों के सहारे अलीगढ़ में रहने के आरोपों में गिरफ्तार रोहिंग्या रफीक-आमीन को एटीएस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है। अभी उनसे उनके अलीगढ़ से लेकर पंजाब तक के कनेक्शन पर पूछताछ चल रही है। वहीं, दूसरे दिन पकड़े गए चार अन्य रोहिंग्या के रिमांड पर आने के बाद उनका आमना-सामना कराया जाएगा। इसके बाद सोना व महिला तस्करी का सच सामने आएगा। उन्हें रिमांड पर लेने के लिए एटीएस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

एटीएस ने अलीगढ़ यूनिट की मदद से बुधवार रात यहां के मकदूम नगर इलाके में 2012 से परिवार सहित रह रहे रफीक व आमीन को दबोचा था। उसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। शुक्रवार शाम उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। अब तक की पूछताछ में उनसे उनके अलीगढ़ से लेकर मेरठ व पंजाब तक के कनेक्शन पर पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

चूंकि, लॉकडाउन काल में रफीक अपने साथ नौ लोगों को लेकर काम करने पंजाब गया था। उस समय भी वह मेरठ के एजेंटों की मदद से ही पंजाब गया था। उसे पंजाब भेजने में व वहां काम दिलाने में किसने मदद की। फिर वहां से क्यों चला आया। इन तमाम विषयों पर पूछताछ हो रही है। इसके अलावा सोना व महिला तस्करी से जुड़े पहलुओं पर भी पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, एटीएस इस बात का भी इंतजार कर रही है कि मेरठ एटीएस द्वारा दबोचे गए चारों रोहिंग्या भी रिमांड पर आ जाएं तो दोनों ग्रुपों का आमना-सामना कराया जाएगा। ताकि सोना तस्करी व महिला तस्करी को लेकर सच सामने आ सके। सूत्रों के अनुसार अभी तक वे बहुत ज्यादा कुछ नहीं बता पाए हैं।
अलीगढ़ आता रहता था अजीजुर्रहमान
मेरठ एटीएस द्वारा बुलंदशहर, मेरठ व अलीगढ़ से शुक्रवार को चार रोहिंग्या दबोचे गए हैं। जिनमें एक अजीजुर्रहमान अलीगढ़ से पकड़ा गया। जांच में साफ हुआ कि वह अपने भाई के साथ मेरठ रहता था। मगर उसका अलीगढ़ आना जाना था। उसके अलीगढ़ आने-जाने का मकसद, यहां किन किन लोगों के अवैध दस्तावेज बनवाए, सोना व महिला तस्करी से अलीगढ़ का क्या लिंक है। इन विषयों पर उनके रिमांड पर आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी।
अलीगढ़ लौटी टीम, यहां खंगाले जा रहे सुराग
दोनों के रिमांड पर आने और प्रारंभिक पूछताछ के बाद अलीगढ़ एटीएस लखनऊ से यहां लौट आई है। अब वह यहां उनके कनेक्शन पर काम कर रही है। किन लोगों को अब तक उन्होंने अवैध दस्तावेजों का लाभ दिलवाया। और कितने लोग यहां अवैध दस्तावेजों की मदद से रह रहे हैं।

इन तमाम विषयों पर काम करना है। साथ में सोना व महिला तस्करी के सुराग भी निकालने हैं। इसके अलावा इनके फरार सरगना बिलाल व उसके साथ गायब लोगों के विषय में भी अलीगढ़ से ही इनपुट खंगालना है। इसके अलावा यह भी जानकारी करनी है कि वे कौन नौ लोग थे, जिन्हें रफीक अपने साथ पंजाब लेकर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed