फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   rocess of announcing Mandal presidents in BJP has stopped

BJP: गुटबाजी के फेर में फंसी मंडल अध्यक्षों की घोषणा, प्रदेश अध्यक्ष चुनने के बाद शुरू होगी प्रक्रिया

Sat, 18 Jan 2025 05:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 18 Jan 2025 05:06 PM IST
सार

पार्टी हाईकमान के निर्देश थे कि मंडल अध्यक्षों के चयन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सहमति जरूर ली जाए। पैनल बनाने में मनमानी के आरोप लगने लगे। यह मामला पार्टी हाईकमान के पास पहुंच गया। मामला इतना बढ़ा कि जिले की चुनाव प्रक्रिया को ही स्थगित कर दिया गया। 
 

विज्ञापन
rocess of announcing Mandal presidents in BJP has stopped
भाजपा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी थम नहीं रही है। यही कारण है कि मंडल अध्यक्षों के चुनाव को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता एकराय नहीं हो पा रहे हैं और मंडल अध्यक्षों की घोषणा नहीं हो पा रही। इस कारण महानगर और जिला अध्यक्षों का चुनाव भी लटक गया है। बताया जा रहा है कि अब प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद ही जिले में संगठन की चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


भाजपा में पहली बार मंडल अध्यक्षों की घोषणा प्रदेश स्तर से की गई है। इसके लिए चुनाव की तमाम कवायद की गई। चुनाव अधिकारियों के साथ कार्यशालाएं भी आयोजित की गईं। इसी दौरान संगठन में गुटबाजी भी चरम पर हो गई। पार्टी हाईकमान के निर्देश थे कि मंडल अध्यक्षों के चयन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सहमति जरूर ली जाए। पैनल बनाने में मनमानी के आरोप लगने लगे। यह मामला पार्टी हाईकमान के पास पहुंच गया। मामला इतना बढ़ा कि जिले की चुनाव प्रक्रिया को ही स्थगित कर दिया गया। 
विज्ञापन


जिले में 35 मंडल अध्यक्षों की घोषणा होनी है। चूंकि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए साठ फीसदी से अधिक जिलों में मंडल अध्यक्षों की घोषणा जरूरी थी। यह कोरम पूरा होने के बाद अलीगढ़ में अभी चुनाव न कराने का निर्णय लिया गया। इसी कारण महानगर और जिला अध्यक्षों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया ही शुरू नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है। अभी पार्टी नेतृत्व से इस संबंध में कोई निर्देश नहीं मिला है। जो भी निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा।- कृष्ण पाल सिंह लाला, जिलाध्यक्ष भाजपा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed