फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Robbing and molesting women Entering the house

घर में घुसकर तमंचे के बल पर लूटपाट व महिलाओं से छेड़खानी

Tue, 13 Sep 2022 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Robbing and molesting women Entering the house
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने घर में घुसकर हथियारों के बल पर लूटपाट व छेड़खानी का आरोप लगाते हुए छह अज्ञात लोगों के खिलाफ एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी है। महिला ने तहरीर में बताया है रविवार की रात उसके परिवार के लोग घर में सो रहे थे। देर रात अज्ञात छह लोग छत के रास्ते से घर में घुस आए।
विज्ञापन

आरोप है कि लोगों ने घर के अंदर सो रहे सभी लोगों को चाकू और तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। अलमारी में रखे सोने व चांदी के आभूषणों समेत बीस हजार रुपये की नकदी लूट ली। घर की महिलाओं ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट व छेड़खानी की। महिला ने बताया कि घटना के दौरान उन्होंने 112 नंबर डायल किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। थाना पुलिस ने मामले की सुनवाई नहीं की। पीड़ित परिवार ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। मामले के संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि इस तरह की शिकायत थाने में नहीं आई है। कुछ दिन पूर्व गांव में एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ था। जिसका मुकदमा दर्ज है। मामला उसी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed