Aligarh: तीनों पेट्रोल पंप पर हुई लूट का खुलासा, मुठभेड़ में पांच लुटेरे दबोचे, लूट की रकम बरामद
28 दिसंबर को थाना बरला क्षेत्र के श्री राम किसान सेवा केन्द्र पेट्रोल पंप मदापुर पर लूट हुई थी। 3 जनवरी को थाना अतरौली क्षेत्र में देव फ्यूलस पेट्रोल पम्प 12 नंबर नरौना और थाना हरदुआगंज क्षेत्र में मोनिका एन्टरपाइजेज भारत पेट्रोलियम कलाई बंबा पर लूट हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने बरला, अतरौली व हरदुआगंज के पेट्रोल पंपों पर हुई लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूट के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूटी हुई धनराशि भी बरामद कर ली है।
अलीगढ में 28 दिसंबर को थाना बरला क्षेत्र के श्री राम किसान सेवा केन्द्र पेट्रोल पंप मदापुर पर लूट हुई थी। 3 जनवरी को थाना अतरौली क्षेत्र में देव फ्यूलस पेट्रोल पम्प 12 नंबर नरौना और थाना हरदुआगंज क्षेत्र में मोनिका एन्टरपाइजेज भारत पेट्रोलियम कलाई बंबा पर लूट हुई थी। पुलिस ने आज 10 जनवरी को रात 2:10 बजे हरदुआगंज के कलाई बंबा से पेट्रोल पंप लूट की घटनाओं में आरोपी पांच अभियुक्तों को मुठभेड़ में दबोच लिया है। मुठभेड़ में एक अभियुक्त घायल भी हुआ है। अभियुक्तों से 22 हजार रुपये लूट की रकम भी बरामद हुई है।
ऐसे दबोचे गए
10 जनवरी को पुलिस हरदुआगंज के कलाई बंबा के पास चेकिंग कर रही थी। एक बाइक पर सवार होकर आरोपी पुलिस वालों को देखकर पीछे मोडकर वापस चल दिए।पुलिस टीम ने पीछा किया। आरोपियों ने घिरता देख पुलिस वालों पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ में पांच अभियुक्तगण गिरफ्तार कर लिए गए। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में जेएन मेडिकल कालेज भेज दिया गया।
ऐसे लूटते थे
गैंगलीडर अभियुक्त जाहिद पर अलीगढ व बुलन्दशहर आदि में 24 अभियोग पंजीकृत हैं। यह कई बार जेल भी जा चुका है। जेल से छूटने के बाद यह हर बार नया गैंग बनाता है । इसके द्वारा गैंग के सदस्यों द्वारा पेट्रोल पंपों की रैकी की जाती। घटना वाले दिन यह टेंपो या अन्य सवारियों से चिन्हित पेट्रोल पम्प के पास पहुचते हैं। लूट कर पैदल-पैदल खेतों व जंगल के रास्ते से वापस आ जाते हैं।
ये हुए गिरफ्तार
- जाहिद पुत्र जफर नि0 कोरह रबुपुरा थाना बरला जनपद अलीगढ, घायल है
- उमेश शर्मा पुत्र सतीश शर्मा नि0 कोरह रबुपुरा थाना बरला जनपद अलीगढ
- आकाश पुत्र सतीश शर्मा नि0 कोरह रबुपुरा थाना बरला जनपद अलीगढ
- हरेन्द्र ठाकुर पुत्र अमर सिंह नि0 कोरह रबुपुरा थाना बरला जनपद अलीगढ
- गगन उर्फ गोगा पुत्र राजकुमार उर्फ डबलू सिंह उर्फ वर्मा जी नि0 ग्राम कोरह रबुपुरा थाना बरला जनपद अलीगढ
ये हुआ बरामद
- 04 तमंचा नाजायज 315 बोर
- 03 खोखा कारतूस
- 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर
- एक चाकू (छूरा)
- मोटरसाइकिल हीरो स्पेलन्डर
- लूटी गयी रकम 22000 रुपये