फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   robber looted jewellary.

आभूषणों से भरा बैग लूट ले गए लुटेरे

Mon, 05 Aug 2019 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
robber looted jewellary.
सीसीटीवी में कैद भागते हुए लुटेरे
लोधा थाने से चंद कदम दूरी पर रविवार की सुबह करीब सवा नौ बजे अपाचे सवार दो लुटेरे सराफा कारोबारी से जेवरों से भरा बैग लूटकर भाग निकले। लूट होते ही सराफा कारोबारी ने खूब शोर मचाया लेकिन लोग देखते ही रह गए। लाल रंग की अपाचे बाइक में भाग रहे लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस के अनुसार इन लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अलीगढ़ शहर के नंदवन कालोनी निवासी सराफा कारोबारी पुनीत वर्मा पुत्र भोला अपने छोटे भाई ओमी के साथ रविवार की सुबह आभूषणों से भरा बैग लेकर लोधा कस्बे में स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के सामने लाल रंग की अपाचे बाइक सवार दो लुटेरों ने उनसे आभूषण भरा बैग छीना और भाग निकले। दोनों भाई चिल्लाते ही रह गए। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले लुटेरे भाग चुके थे। सराफा कारोबारी ने लूट की सूचना तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को दी। इस पर लोधा पुलिस ने कई जगह सड़क पर चेकिंग शुरू कराई। कई घंटे तक दोनों सराफा कारोबारी भाइयों को लेकर पुलिस घुमाती रही। गभाना टोल और चिकावटी पर हाईवे तक ले गई लेकिन कहीं लुटेरों का पता नहीं चला। सराफा कारोबारी पुनीत वर्मा की ओर से ढाई किलोग्राम चांदी और तीस ग्राम सोना बैग में होने की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

लोधा थाना क्षेत्र में लूट-चोरी की 14 वारदातें
20 जुलाई: हाईवे पर दंपती से लूट।
21 जुलाई: साइकिल सवार मजदूर से 20 रुपये की लूट।
22 जुलाई: खेरेश्वर मंदिर से गभाना के व्यक्ति से पांच हजार रुपये व चांदी का लाकेट चोरी।
23 जुलाई: गोंडा रोड पर ट्रक चालक से लूट
25 जुलाई: लोधा-मूसेपुर मार्ग पर खैर के ई रिक्शा चालक से पांच हजार व ई रिक्शा की लूट।
26 जुलाई: जीजा-साले से 30 हजार रुपये की लूट।
27 जुलाई: गोंडा रोड पर मोची से साइकिल और 200 रुपये की लूट।
29 जुलाई: खेरेश्वर मंदिर के सामने समोसे में नशीला पदार्थ खिलाकर ई रिक्शा लूट।
31 जुलाई: नादा चौराहे पर शाम के समय ई रिक्शा की लूट।
1 अगस्त: जवाहर पार्क में चौकीदार को बंधक बनाकर एक हजार रुपये की लूट।
1 अगस्त: गांव नहरौला से दो भैंस चोरी।
2 अगस्त: गांव नीमखेड़ा से तीन भैंस चोरी।
4 अगस्त: लोधा कस्बे से दिनदहाड़े सराफा कारोबारी से लूट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed