फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Robbed 40 thousand rupees

एएमयू कर्मचारी के कपड़ों पर केमिकल फेंक कर 40 हजार रुपए छीने

Wed, 02 Sep 2020 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Robbed 40 thousand rupees
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकाल कर घर जा रहे एएमयू कर्मचारी पर केमिकल फेंक कर बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बैग में 40 हजार रुपये थे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय मैं लैब टेक्नीशियन मोहम्मद आरिफ पुत्र बुंदू खां, क्वार्सी के नगला मल्लाह में रहते हैं। वह मंगलवार को एएमयू कैंपस में संचालित होने वाली स्टेट बैंक की शाखा में आए थे। उन्होंने यहां से 40 हजार रुपये निकाले और थैले में रख कर जाने लगे। तभी बाइक पर सवार बदमाश आए और आरिफ के कपड़ों पर केमिकल डाल दिया। आरिफ ने रुपयों भरा बैग अपनी बाइक पर रखा और केमिकल लगे कपड़े को देखने लगे। इसी दौरान बदमाश बैग लेकर भाग गए। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। कैंपस में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सीओ अनिल समानिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

चोरी में मुकदमा दर्ज किए जाने से पीड़ित असंतुष्ट
आरिफ के साथ 40 हजार रुपए लूटे जाने की घटना में पुलिस ने चोरी में मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया है। आरिफ का आरोप है कि इस मामले में लूट में मुकदमा दर्ज होना चाहिए । इस तरह हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने पर पीड़ित असंतोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed