{"_id":"6714ec0907279f7cfd0cf5b2","slug":"roadways-will-run-150-additional-buses-on-diwali-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दीपावली पर 150 अतिरिक्त बसें चलाएगा रोडवेज, इस रूट पर रहेगा सर्वाधिक जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दीपावली पर 150 अतिरिक्त बसें चलाएगा रोडवेज, इस रूट पर रहेगा सर्वाधिक जोर
Sun, 20 Oct 2024 05:10 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:10 PM IST
सार
दीपावली, गोवर्धन व भाई दूज के त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए प्रदेश मुख्यालय स्तर से दिल्ली-कानपुर, मुरादाबाद, बरेली, आगरा एवं लखनऊ रूट पर बसें चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली पर भीड़ को देखते हुए रोडवेज 150 अतिरिक्त बसें चलाएगा। व्यस्ततम दिल्ली-कानपुर रूट पर 28 अक्तूबर से 450 बसें चलेंगी। रोडवेज के अधिकारियों ने अतिरिक्त बसें चलवाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
दीपावली, गोवर्धन व भाई दूज के त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए प्रदेश मुख्यालय स्तर से दिल्ली-कानपुर, मुरादाबाद, बरेली, आगरा एवं लखनऊ रूट पर बसें चलाने के निर्देश दिए गए हैं। जिस रूट पर लोड फैक्टर 65 प्रतिशत से अधिक होगा उस पर अतिरिक्त बसें चलेंगी। सभी कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। हर बार की तरह चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना भी शुरू की गई है। अच्छा कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि आनंद विहार, सराय काले खां, कश्मीरी गेट, कौशांबी डिपो, गांधीपार्क, मसूदाबाद, सारसौल सेटेलाइट बस स्टैंड पर यात्रियों को बसों में बैठाने के लिए प्रभारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। वर्कशॉप में खराब पड़ी बसों की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन