फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadways increase the fare due to tol

टोल ने बढ़ाया रोडवेज का किराया

Fri, 26 Jun 2015 01:30 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Fri, 26 Jun 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन

टोल ने बढ़ाया रोडवेज का किराया

किराये में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी, गुरुवार शाम से नया किराया लागू

अमर उजाला ब्यूरो

अलीगढ़। अलीगढ़ से गाजियाबाद के बीच टोल टैक्स की वसूली मंगलवार रात 12 बजे के बाद से विधिवत शुरू हो गई। इस वसूली के बाद रोडवेज ने इस रूट पर यात्री किराए में 15 से लेकर 20 फीसदी बढ़ोत्तरी कर दी है। नया किराया विभाग ने गुरुवार की शाम से लागू कर दिया है। बस कंडक्टर रूटों पर जाने से पहले नया किराया इटीएम (इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन) में फीड करा रहे हैं। रोडवेज के अलीगढ़ डिपो प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सोमना पर बने टोल प्लाजा पर रोडवेज बसों से 395 रुपये और लुहारली (गाजियाबाद) पर करीब 190 रुपये टोल टैक्स वसूला जा रहा है। जबकि उधर से आते समय लुहारली पर 395 और सोमना पर 190 रुपये टोल टैक्स वसूला जा रहा है। इस टोल टैक्स के कारण रोडवेज बसों के किराए में वृद्धि कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शाम से रूटों पर बस ले जाने वाले कंडक्टरों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि वह इटीएम में नया किराया फीड करने के बाद ही रूटों पर बसें लेकर निकलेें। कुछ कंडक्टरों ने किराया फीड करना शुरू कर दिया है। उन्होंने संभावना जताई कि  दोबारा टोल टैक्स बढ़ेगा तो उसी हिसाब से किराए में वृद्धि की जा सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed