{"_id":"641f252fef50f6cd450d7de4","slug":"roadways-collided-with-bike-teenager-died-driver-absconded-with-bus-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रोडवेज ने बाइक में मारी टक्कर, किशोर की मौत, चालक बस लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रोडवेज ने बाइक में मारी टक्कर, किशोर की मौत, चालक बस लेकर फरार
Sat, 25 Mar 2023 10:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 25 Mar 2023 10:15 PM IST
सार
आशुतोष के साथ बाइक पर सवार होकर वंश किसी काम से अलीगढ़ आ रहे थे। तभी रामघाट रोड पर रोडवेज बस की चपेट में बाइक सवार दोनों आ गए। इस दौरान चालक बस सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र में रामघाट रोड पर शनिवार सुबह बाइक सवार एक युवक व किशोर रोडवेज बस की चपेट में आ गए, जिसमें किशोर की मौत हो गई। मूल रूप से संभल के गुन्नौर बबराला क्षेत्र का 15 वर्षीय वंश पुत्र स्व. शैलेंद्र कुमार कस्बे में ही आशुतोष वर्मा की कपड़े की दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन
आशुतोष के साथ बाइक पर सवार होकर वंश किसी काम से अलीगढ़ आ रहे थे। तभी रामघाट रोड पर रोडवेज बस की चपेट में बाइक सवार दोनों आ गए। इस दौरान चालक बस सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन दोनों को अस्पताल भेजा, जहां वंश को मृत घोषित कर दिया गया। आशुतोष का अभी उपचार जारी है। इस सूचना पर परिजन भी पहुंच गए थे। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन साथ ले गए।
विज्ञापन