फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadways buses will run in Mudiya Purnima fair

मुड़िया पूर्णिमा: 16 जुलाई से होना है 300 बसों का संचालन, स्टाफ की कमी, मेले में कैसे दौड़ेंगी बसें

Sat, 13 Jul 2024 10:27 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 13 Jul 2024 10:27 AM IST
सार

मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए बसें मसूदाबाद से सारसौल सेटेलाइट बस स्टैंड पहुंचेगी। वहां से खैर रोड होते हुए इगलास बाया मथुरा-गोवर्धन के लिए रवाना होंगी। इसी तरह इन बसों की मसूदाबाद बस स्टैंड पर वापसी होगी।

विज्ञापन
Roadways buses will run in Mudiya Purnima fair
यूपी रोडवेज बस - फोटो : संवाद

विस्तार

ब्रज के प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए 16 जुलाई से रोडवेज प्रशासन अलीगढ़ परिक्षेत्र से 300 बसों का संचालन करेगा। चालक-परिचालकों की कमी से इसके कुशल संचालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रोडवेज प्रशासन इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। वर्कशॉप में खड़ी बसों की मरम्मत कराने के साथ ही उनकी धुलाई कराई जा रही है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि मेले के लिए बसों का संचालन मसूदाबाद बस स्टैंड से किया जाएगा। स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए अलीगढ़ परिक्षेत्र के सभी सात डिपो से कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। सभी बसें मसूदाबाद से सारसौल सेटेलाइट बस स्टैंड पहुंचेगी। 
विज्ञापन


वहां से खैर रोड होते हुए इगलास बाया मथुरा-गोवर्धन के लिए रवाना होंगी। इसी तरह इन बसों की मसूदाबाद बस स्टैंड पर वापसी होगी। टिकट चेकिंग के लिए स्टाफ तैनात किया जा रहा है। भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed