{"_id":"67c575f381324010bb064da6","slug":"roadways-buses-will-run-from-tehsil-headquarters-to-villages-in-aligarh-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो योजना: तहसील मुख्यालय से गांव तक चलेंगी रोडवेज बसें, बन रही यह प्लानिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो योजना: तहसील मुख्यालय से गांव तक चलेंगी रोडवेज बसें, बन रही यह प्लानिंग
Mon, 03 Mar 2025 02:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:57 PM IST
सार
रोडवेज अलीगढ़ में नई बसों का संचालन कराएगा। इससे ग्रामीणों को आवागमन में आसानी होगी और उनका कीमती समय बर्बाद नहीं होगा।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने ग्रामीणों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गांवों को मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो योजना के तहत बस सेवा से जोड़ने का निर्णय लिया है। इसके तहत अब तहसील मुख्यालयों से सीधे गांव तक रोडवेज बसें चलेंगी।
विज्ञापन
इस योजना में अलीगढ़ परिक्षेत्र के सभी तहसील व ब्लाॅक मुख्यालयों के अलावा आबादी के हिसाब से बड़े गांवों को एक-दूसरे से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। रोडवेज यहां नई बसों का संचालन कराएगा। इससे ग्रामीणों को आवागमन में आसानी होगी और उनका कीमती समय बर्बाद नहीं होगा। जिले में 12 ब्लाॅक व पांच तहसील मुख्यालय हैं। लंबे समय से ग्रामीण ब्लाॅक से तहसील व जिला मुख्यालय तक बस संचालन की मांग करते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि इसके लिए संबंधित मार्गों का चयन किया जाएगा, जहां से सर्वाधिक गांव एवं ग्रामीणों को लाभ मिल सके। बसों का संचालन इस तरह किया जाएगा कि बसें पहले ब्लाॅक मुख्यालय से तहसील मुख्यालय तक चलेंगी यहां से उन्हें जिला मुख्यालय तक संचालित किया जाएगा। इन सभी मार्गों पर यात्रियों की संख्या के अनुरूप बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन