{"_id":"6753fb39a4dff8c5e10037c1","slug":"roadways-buses-will-go-from-aligarh-to-kumbh-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh: अलीगढ़ परिक्षेत्र से कुंभ में जाएंगी रोडवेज की 100 बसें, रेलवे भी चलाएगा स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh: अलीगढ़ परिक्षेत्र से कुंभ में जाएंगी रोडवेज की 100 बसें, रेलवे भी चलाएगा स्पेशल ट्रेन
Sat, 07 Dec 2024 01:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:07 PM IST
सार
अलीगढ़ से महाकुंभ के लिए 100 रोडवेज बसें जाएंगी। महाकुंभ के दाैरान दिल्ली-प्रयागराज मार्ग पर मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
मसूदाबाद बस स्टेंड पर खड़ी बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रयागराज में अगले वर्ष 2025 में होने वाले महाकुंभ मेले के लिए परिवहन निगम ने भी कमर कस ली है। महाकुंभ में अलीगढ़ से जाने वाले श्रद्धालुओं को आनेपरेशानी न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने करीब 100 बसें संचालित होंगी।
विज्ञापन
उधर, रेलवे ने भी अतिरिक्त ट्रेनें संचालित करने की योजना बना ली है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि महाकुंभ के दौरान यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों का संचालन किया जाएगा। अलीगढ़ परिक्षेत्र के सभी डिपो से बसों का संचालन होगा। यात्रियों की संख्या के अनुरूप बसों की संख्या व फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि कुंभ मेले के दाैरान दिल्ली-प्रयागराज मार्ग पर मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन