फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadways buses still not entering the city despite the lifting of the 'No Entry' restriction

Aligarh News: नो एंट्री खत्म होने पर भी शहर में नहीं आ रहीं रोडवेज बसें

Thu, 01 Oct 2026 02:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses still not entering the city despite the lifting of the 'No Entry' restriction
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
शहर में रात 10 बजे के बाद नो एंट्री समाप्त होने के बावजूद रोडवेज बसें शहर के भीतर से संचालित नहीं हो रही हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है, जिसके समाधान के लिए रोडवेज अफसरों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री सतीश महेश्वरी ने इस संबंध में रोडवेज अधिकारियों को पत्र दिया था।
विज्ञापन



महेश्वरी ने रात 8 बजे के बाद और सुबह 8 बजे से पहले आगरा, मथुरा और एटा की ओर जाने वाली बसों को गांधीपार्क होकर चलाने की मांग की थी। यात्रियों की परेशानी और सुरक्षा का हवाला देते हुए रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा ने पुलिस अधीक्षक यातायात को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


उन्होंने रात में बसों को शहर के अंदर से संचालित करने की अनुमति मांगी है। इससे आगरा, मथुरा और एटा की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को गांधीपार्क तक पहुंचने की सुविधा मिल सकेगी। पत्र में कहा गया है कि रात में यातायात कम होने के बाद भी बसों को बोनेर तिराहा और सूतमिल चौराहे से शहर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। जबकि रात 10 बजे के बाद नो एंट्री समाप्त होने पर अन्य व्यावसायिक वाहन शहर में आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की परेशानी और सुरक्षा : रोडवेज बसों के शहर में नहीं आने से यात्रियों को बीच रास्ते उतरना पड़ता है। आगे जाने के लिए उन्हें ऑटो या ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ता है। ऑटो और ई-रिक्शा चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते हैं। साथ ही रात में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी लगातार चिंता बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed