फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadways buses collide while trying to avoid a Max vehicle; 10 passengers injured.

Aligarh News: मैक्स वाहन को बचाने में रोडवेज की बसें भिड़ीं, 10 यात्री घायल

Fri, 03 Jul 2026 02:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses collide while trying to avoid a Max vehicle; 10 passengers injured.
सिकंदराराऊ-कासगंज मार्ग पर ​​भिड़ंत के बाद पलटी यूपी रोडवेज की बस और साइड से खड़ी राजस्थान रोडव - फोटो : Samvad
कासगंज रोड स्थित गांव नौरथा ईसेपुर के निकट बृहस्पतिवार की सुबह एक मैक्स वाहन को बचाने में दो रोडवेज बसें आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों बसों में सवार 10 महिला और पुरुष यात्री घायल हो गए। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां से गंभीर स्थिति में चार यात्रियों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह राजस्थान डिपो की बस सोरों कासगंज से जयपुर जा रही थी। कासगंज रोड स्थित गांव नौरथा ईसेपुर के समीप सिकंदराराऊ की ओर से कासगंज जा रही कासगंज डिपो की रोडवेज बस मैक्स वाहन को बचाने के चक्कर में राजस्थान डिपो की इस बस से टकरा गई। दोनों बसों में लगभग 30 यात्री सवार थे। हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार मचने लगी। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

दोनों बसों की टक्कर इतनी भीषण थी कि कासगंज डिपो की रोडवेज बस सड़क किनारे खाई में उतर गई, जबकि राजस्थान बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें राजस्थान की बस के चालक और परिचालक भी घायल हो गए। टक्कर के बाद कुछ देर लिए यातायात भी बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों एवं पुलिस ने तत्काल घायलों को बसों से बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। यहां से मनीषा, सिराजुद्दीन, नफीस और पवन को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मामूली रूप से घायल दो यात्री बिना इलाज कराए अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। कोतवाल शिवकुमार शर्मा का कहना है कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


ये लोग हुए घायल
- सत्यनारायण शर्मा बस चालक निवासी दौसा राजस्थान
- सिराजुद्दीन पुत्र जमीउद्दीन निवासी मानिक चौक अलीगढ़
- पवन कुमार पुत्र मूलचंद्र निवासी विवेक बिहार थाना लिंक रोड गाजियाबाद
- मनीषा पुत्री प्रभुदयाल दौसा राजस्थान
- मथुरा देवी पत्नी प्रभु दयाल व बद्रीलाल पुत्र गौरी (परिचालक) लाल निवासी रामगढ़ कचौरा राजस्थान
- जैकेश पुत्र रफीक और नफीस पुत्र हसनैन निवासी सहसवान, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed