{"_id":"5e6c8ac98ebc3ea4b420a2d6","slug":"roadways-bus-from-kanpur-to-delhi-catches-fire-in-aligarh-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर से दिल्ली जा रही बस में लगी आग, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर से दिल्ली जा रही बस में लगी आग, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान
Sat, 14 Mar 2020 01:12 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़ से कुछ दूर स्थित अकराबाद में शुक्रवार सुबह एक बस में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जीटी रोड पर कस्बा स्थित विजयगढ़ चौराहे के पास कानपुर डिपो की एयर कंडीशन जनरथ रोडवेज बस में आग लग गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार तड़के तीन बजे शार्टसर्किट के कारण हुई। आग लगने से पूरी बस जलकर खाक हो गई। हालांकि किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
घटना के वक्त बस 19 यात्रियों को लेकर कानपुर से दिल्ली जा रही थी। इंजन में आग लगते ही सभी यात्रियों को जल्दी से बाहर निकाला गया। हालांकि उस दौरान सभी यात्री सो रहे थे, लेकिन समय पर बस से बाहर आ जाने के कारण सभी की जान बच गई।
विज्ञापन