फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadways Bus Conductor committed suicide

Aligarh: रोडवेज परिचालक ने की आत्महत्या, परिजनों का हंगामा, अफसरों को बताया मौत का जिम्मेदार

Sun, 05 Jan 2025 02:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 05 Jan 2025 02:30 PM IST
सार

रोडवेज अलीगढ़ परिक्षेत्र क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि शराब की लत के कारण पुष्पेंद्र लगातार नाैकरी से गायब रहता था। लोड फैक्टर कम होने के कारण उसका हाथरस स्थानांतरण कर दिया गया था, लेकिन वह वहां भी काम नहीं कर रहा था। इसलिए उसे वापस बुद्धविहार डिपो भेज दिया गया था। परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
Roadways Bus Conductor committed suicide
मृतक परिचालक पुष्पेंद्र कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में थाना टप्पल क्षेत्र के दुर्गापुर-जट्टारी में बुद्धविहार डिपो के परिचालक पुष्पेंद्र कुमार (30) ने 3 जनवरी रात अपने घर में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इस घटना के लिए रोडवेज अफसरों को जिम्मेदार ठहराया है। वे शव को लेकर बुद्ध बिहार रोडवेज वर्कशाॅप पहुंच गए। वहां हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस व रोडवेज के अफसरों ने परिजनों को कार्रवाई व मदद का आश्वासन देकर शांत कराया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, इसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन


दुर्गापुर-जट्टारी निवासी पुष्पेंद्र कुमार पुत्र वीर सिंह बुद्ध विहार डिपो में परिचालक के पद पर कार्यरत थे। 3 जनवरी देर रात पुष्पेंद्र ने अपने घर में कमरे में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन दोपहर बाद पुष्पेंद्र के शव को लेकर अलीगढ़ सारसाैल स्थित रोडवेज के बुद्ध विहार डिपो के वर्कशाॅप पर पहुंच गए। उन्होंने गेट पर शव को रखकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ कर्मचारी भी परिजनों के पक्ष में आ गए। इस दाैरान उन्होंने वर्कशाॅप में आने व जाने वाली बसों को निकलने नहीं दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि 16 नवंबर को पुष्पेंद्र का लोड फैक्टर कम होने के कारण हाथरस डिपो स्थानांतरित कर दिया गया। वहां भी उसे ज्वाइनिंग नहीं दी गई। फिर 19 दिसंबर को उसे वहां से वापस बुद्धविहार डिपो भेज दिया गया। आरोप है कि वह अफसरों के पास ज्वाइनिंग के लिए चक्कर काटता रहा, लेकिन उससे बदले में 60 हजार रुपये की मांग की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पहले भी पुष्पेंद्र से छह लाख रुपये ले लिए गए थे। परिजन रोडवेज अफसरों पर कार्रवाई व मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। हंगामा व प्रदर्शन की खबर पर बन्नादेवी पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस व रोडवेज अफसरों ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्हें भरोसा दिलाया गया कि मृतक आश्रितों को अनुमन्य अनुग्रह धनराशि प्रदान की जाएगी।

परिजनों के आरोप बेबुनियाद हैं। शराब की लत के कारण पुष्पेंद्र लगातार नाैकरी से गायब रहता था। लोड फैक्टर कम होने के कारण उसका हाथरस स्थानांतरण कर दिया गया था, लेकिन वह वहां भी काम नहीं कर रहा था। इसलिए उसे वापस बुद्धविहार डिपो भेज दिया गया था। पुष्पेंद्र ने किन कारणों से आत्महत्या की यह पुलिस जांच का विषय है ? परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।-सत्येंद्र वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज अलीगढ़ परिक्षेत्र।


परिजनों ने पुष्पेंद्र की आत्महत्या के लिए रोडवेज अफसरों को जिम्मेदार बताया है। इसको लेकर ही उन्होंने प्रदर्शन किया था। परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।-राजीव द्विवेदी, सीओ बन्नादेवी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed