फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadways bus collides with tractor trolley, eight passengers injured

Aligarh News: ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई रोडवेज बस, परिचालक सहित आठ यात्री घायल

Sun, 20 Apr 2025 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 20 Apr 2025 01:46 AM IST
सार

हाईवे बाईपास पर राजा के बाग के पास आगे चल रहे कंक्रीट की दीवार लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इससे ट्रैक्टर ट्राली डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

विज्ञापन
Roadways bus collides with tractor trolley, eight passengers injured
डिवाइडर पर पलटी क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर ट्रॉली - फोटो : संवाद

विस्तार

19 अप्रैल की दोपहर करीब सवा दो बजे हाईवे बाईपास पर राजा के बाग के पास रोडवेज बस आगे जा रही कंक्रीट की दीवारों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में बस परिचालक सहित आठ यात्री मामूली रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


कौशांबी डिपो की यह बस 31 सवारियां लेकर अलीगढ़ की ओर से दिल्ली की ओर जा रही थी। हाईवे बाईपास पर राजा के बाग के पास आगे चल रहे कंक्रीट की दीवार लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इससे ट्रैक्टर ट्राली डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन


वहीं हादसे में बस के परिचालक पवन सहित यात्री हेमलता निवासी सतोहा डिबाई जिला बुलंदशहर, राजवती निवासी आगरा, रवीना और उनकी बेटी डॉली निवासी अलीगढ़, ऊषा, राजबाला, नीरज निवासी दिल्ली मामूली रूप से घायल हो हुए हैं। हादसे के बाद परिचालक ने सभी सवारियों को दूसरी बसों से गंतव्य के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed