फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadways bus collided with bicycle student died

Aligarh News: रोडवेज बस ने साइकिल में मारी टक्कर, छात्र की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 16 Feb 2023 03:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 16 Feb 2023 03:44 PM IST
सार

छात्र दवा लेकर तेहरा मोड से साइकिल पर घर जा रहा था। तभी एक ईट भटठे के पास सामने से आ रहे रोडबेज बस चालक ने साइकिल सवार छात्र प्रदीप को रोंद दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी। 

विज्ञापन
Roadways bus collided with bicycle student died
रोडवेज बस के नीचे दबी पड़ी साइकिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइकिल पर जा रहे छात्र को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने अलीगढ-कासगंज रोड पर जाम लगाया। पुलिस के समझाने पर बड़ी मुश्किल से जाम खोला। 

विज्ञापन


थाना गंगीरी के गांव दभौरा निवासी 13 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र मनवीर सिंह कक्षा पांच में पढता था। ब्रहस्पतिवार की सुबह छात्र घर से साइकिल पर दवा लेने गया था। 12 बजे के करीब प्रदीप दवा लेकर तेहरा मोड से साइकिल पर घर जा रहा था। तभी एक ईट भटठे के पास सामने से आ रहे रोडबेज बस चालक ने साइकिल सवार छात्र प्रदीप को रोंद दिया। प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गयी। 
विज्ञापन


विलाप करती मां

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र प्रदीप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा व बस को थाने पर खडा कर दिया है। गुस्साये ग्रामीणों ने बबूल का पेड़ अलीगढ-कासगंज रोड पर डाल कर करीब आधा घेटे तक जामक लगाए रखा। पुलिस के समझाने-बुझाने पर जाम को खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक प्रदीप के बडे भाई सोनू ने रोडबेज बस नंबर यूपी 81बीएफ3226 के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। छात्र प्रदीप ने माता-पिता व दोनों भाईयों सहित परिवार वालों को रोते बिलखते छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed