{"_id":"5f67bdf38ebc3eb72756caa3","slug":"road-jam-against-of-postmartam-haziyapur-news-ali2443202138","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने लगाई फांसी, पोस्टमार्टम के विरोध में लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने लगाई फांसी, पोस्टमार्टम के विरोध में लगाया जाम
विज्ञापन
पोस्टमार्टम न काराने को लेकर सालपुर गांव में जाम लगाकर बैठे भूकियू के पदाधिकारी।
- फोटो : HAZIYAPUR
टप्पल क्षेत्र के गांव सालपुर में शनिवार रात विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे नाराज गांव की महिलाओं के साथ भाकियू पदाधिकारियों ने हजियापुर-बाजना मार्ग को जाम कर दिया। एसडीएम व सीओ खैर ने महिलाओं को समझाकर जाम खुलवाया।
सालपुर निवासी प्रियंका देवी (24) पत्नी राकेश कुमार ने शनिवार रात करीब दो बजे अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। लोगों ने बताया कि प्रियंका मानसिक रूप से दिव्यांग थी। रविवार सुबह ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के लोग शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर ही रहे थे। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे नाराज महिलाओं के साथ भाकियू के पदाधिकारियों ने हजियापुर-बाजना मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर टप्पल, पिसावा, सोफा और खैर पुलिस के साथ एसडीएम अंजनी कुमार व सीओ मोहसिन रजा मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के समझाने के बाद जाम खोल दिया गया। धर्मेन्द्र सिंह पंवार एसओ टप्पल के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
जाम लगाने वालों के खिलाफ होगा मुकदमा : सीओ मोहसिन
कोरोना काल के समय में बगैर सूचना के सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर मार्ग जाम करने वाले लोगों के खिलाफ टप्पल पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। सीओ खैर मोहसिन रजा ने बताया कि जाम लगाने वाले सभी लोगों के खिलाफ में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके लिए वीडियोग्राफी और फोटो करा लिए गए हैं। पहचान के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।