{"_id":"6581edb1c8e68f769f0864c4","slug":"road-being-constructed-by-poor-material-villagers-protested-aligarh-news-c-108-1-atl1001-760-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घटिया सामिग्री से बन रही सड़क, ग्रामीणों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घटिया सामिग्री से बन रही सड़क, ग्रामीणों ने किया विरोध
विज्ञापन
सड़क के घटिया निर्माण को दिखाते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : Samvad
कोतवाली के गांव बिरनेर-चाऊपुर के लिए पिलखुनी माइनर से बनाई जा रही सड़क में बेहद घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मंगलवार को हंगामा कर दिया। जिपं सदस्य व गांव के लोगों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है।
अतरौली के पिलखुनी माइनर से बिरनेर-चाऊपुर को जा रही सड़क का डाबरीकरण चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर गांव की आबादी रहने के कारण कई जगह जलभराव रहता है। इससे आए दिन सड़क उखड़ जाती है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क निर्माण का विरोध किया। मौके पर वार्ड आठ से जिपं सदस्य डॉ. पुष्पेंद्र लोधी को भी बुला लिया गया। गांव के राहुल कुमार आदि ने इसकी शिकायत कर जांच की मांग की है। संवाद