फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Road accidents will be less with public cooperation and awareness: DM

जन सहयोग एवं जागरूकता से कम होंगे सड़क हादसे : डीएम

Mon, 22 Aug 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Road accidents will be less with public cooperation and awareness: DM
सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संवेदनशील हैं। उन्होंने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अफसरों को सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए हरसंभव प्रयास के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने पुलिस, प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि सड़क दुर्घटनाओं को जन सहयोग एवं जागरूकता से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

डीएम ने अफसरों से कहा कि सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण, पार्किंग एवं अवैध वाहन स्टैंड संचालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरटीओ, एआरटीओ, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अपर नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा के संबंध में विशेष अभियान संचालित करें। फिटनेस प्रमाण पत्र के बिना वाहन का संचालन न हो। ओवरलोडिंग रोकी जाए। अवैध पार्किंग और स्टैंड संचालकों के विरुद्ध 24 घंटे में अभियान चलाकर गैंगस्टर, गुंडा एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई कर अवैध संपत्तियों को भी नियमानुसार जब्त कराया जाए। शहर के एंट्री प्वाइंट पर वाहन न खड़े हों। सड़क किनारे स्थित पार्किंग रहित ढाबों पर वाहन खड़े पाए जाने पर संबंधित ढाबा मालिकों पर वैधानिक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा, प्रबंधक एनएचएआई पीडब्ल्यूडी, एसओ और आरटीओ को ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कराकर साइन बोर्ड, टोल प्लाजा पर स्पीड की चेकिंग एवं ब्रेथ इनेलाइजर से जांच कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए कहा। एसपी ट्रैफिक, जिला कमांडेंट होमगार्ड एवं पीआरडी से समन्वय कर प्रत्येक चौराहे पर कार्मिकों की तैनाती कराएं। वहीं, परिवहन, भूतत्व, खनिकर्म, जीएसटी और अन्य विभागीय कर्मियों द्वारा अवैध वसूली करने की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को बताएं यातायात नियम
जिलाधिकारी ने डीआईओएस व बीएसए को निर्देशित किया कि प्रधानाचार्य एवं प्राचार्यों को प्रशिक्षित कर उनके माध्यम से छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का बोध कराने के साथ ही प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में अभिभावकों के साथ बैठक करके उन्हें भी सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed