{"_id":"5fa45d4e8ebc3e74f5620765","slug":"road-accident-iglass-news-ali2481165106","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने बच्चे को मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने बच्चे को मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत
Fri, 06 Nov 2020 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरई में घर के सामने खड़े बच्चे को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह दस बजे शिवम (10) पुत्र नंदकिशोर घर के सामने खड़ा हुआ था। इसी दौरान राजू उर्फ सुनील पुत्र फौरन सिंह ने ट्रैक्टर को लापरवाही से चलाते हुए शिवम को टक्कर मार दी। जिससे शिवम गंभीर घायल हो गया। उसे जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को शिवम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना के संबंध में ट्रैक्टर चालक सुनील निवासी गोरई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिवम कक्षा चार में पढ़ता था। पिता ट्रक चालक हैं। कोतवाल प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन