फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Road Accident

ससुराल जा रहे युवक को कार ने कुचला

Tue, 04 Aug 2020 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Road Accident
अजय का फाइल फोटो। - फोटो : GANGIRI
थाना दादों के तेजपुर निवासी युवक की कार की टक्कर से रविवार देर रात मौत हो गई। युवक नोएडा अपनी ससुराल जा रहा था। मृतक के परिजनों ने सोमवार को शव को थाने ले जाकर कार चालक को पकड़ने की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव तेजपुर निवासी अजय (22) पुत्र पप्पू नायक रविवार शाम पांच बजे अपने घर से बाइक पर सवार होकर ससुराल नोएडा जा रहा था। रास्ते में गांव अलामपुर चौराहे व हरदोई के बीच सामने से तेज गति से आ रही कार चालक ने अजय की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अजय घायल हो गया। चालक अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। घायल अजय को छर्रा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में देर रात उपचार के दौरान अजय की मौत हो गई। परिजन व ग्रामीण अजय के शव को लेकर सोमवार की सुबह छह बजे थाना दादों पहुंच गए। चालक को पकड़ने की मांग को लेकर थाने में हंगामा शुरू कर दिया। एसओ ने सूचना देकर थाने में पुलिस फोर्स बुलवा लिया। पुलिस व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह राजपूत के समझाने पर ग्रामीण व परिजन शांत हो गए। मृतक के पिता पप्पू नायक ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। अजय की एक माह पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed