फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Road Accident

ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की जान गई

Mon, 09 Mar 2020 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Road Accident
अलीगढ़ आगरा रोड पर मडराक टोल के पास रविवार शाम करीब चार बजे हाथरस से लौट रहे बाइक सवार दंपति को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई। महिला और बच्चे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन

कपिल (28) पुत्र प्रेमबाबू निवासी बोरना निजामतपुर थाना क्वार्सी रविवार को अपने रिश्तेदार के घर हाथरस गये थे। वहां से बाइक पर पत्नी कविता व दो बच्चों के साथ क्वार्सी लौट रहे थे। मडराक टोल के पास कैंपस फर्म सामने अलीगढ़ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपति व दोनों बच्चे घायल हो गए। कपिल ने बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहना था। अगर हेलमेट पहना होता तो जान बच जाती। सूचना पर पहुंची मडराक टोल की ऐंबुलेंस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। रास्ते में ही कपिल की मौत हो गई। घायल महिला व बच्चों अस्पताल में इलाज चल रहा है। मडराक पुलिस ने शव को क पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल सुरेश चंद्र ने बताया कि ट्रक चालक हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed