फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Road accident

बीमार मां की दवा लेने जा रहे युवक की हादसे में गई जान

Wed, 06 Nov 2019 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Road accident
राहुल कुमार उर्फ होरीलाल का फाइल फोटो - फोटो : JALALI
मंगलवार का दिन बहादुरगढ़ी के एक गरीब परिवार के लिए अमंगलकारी रहा। पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ जिस बेटे के कंधे पर था, उसकी हादसे में जान चली गई। वह अपनी बीमार मां के लिए दवा लेने बाइक से अलीगढ़ जा रहा था तभी दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। उधर भाई की मौत की खबर सुनते ही बदहवाश हुई एक बहन छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। वहीं, दूसरा बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल है। उसका जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जलाली के मजरा बहादुगढ़ी निवासी राहुल कुमार उर्फ होरीलाल (21 वर्ष) पुत्र स्व. लखमीचंद्र मंगलवार की सुबह करीब दस बजे अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से बीमार मां की दवा लेने अलीगढ़ जा रहे थे। हकीमगढ़ी गांव के समीप दूसरी बाइक से टक्कर होने पर राहुल और दूसरा बाइक सवार शाकिर पुत्र जहीर निवासी पिलखना गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने दोनों को उठाकर सड़क किनारे लिटाया और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। शाकिर की जेएन मेडिकल कॉलेज में हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, भाई की मौत की खबर सुनते ही छत पर मौजूद बड़ी बहन आरती बदहवास होकर नीचे उतरने के लिए सीढ़ियों की ओर भागी तभी छत से गिरने से घायल हो गई। उसे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते एक नवंबर को ही बड़ी बहन रेखा और छोटी बहन रूबी की बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर क्षेत्र निवासी दो युवकों के साथ गोद भराई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed