{"_id":"61673602dc9c074c4300775b","slug":"road-accident-akbarabad-news-ali2756725161","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर मोपेड सवार दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर मोपेड सवार दो लोगों की मौत
विज्ञापन
मेहताब सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : AKBARABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की सुबह करीब पांच बजे जीटी रोड स्थित गांव रोहिना सिंहपुर में सड़क पर खराब खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से मोपेड सवार दो लोग टकरा गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अलीगढ़ शहर के थाना गांधी पार्क के कुंवरनगर कालोनी निवासी मेहताब सिंह पुत्र छेदालाल अपने साथी रामबाबू पुत्र भगवान दास के साथ बुधवार की सुबह मोपेड से हाथरस के सिकंदराराऊ की पशु पैंठ में पशु खरीदने के लिए जा रहे थे।
गांव रोहिना सिंहपुर के ओवरब्रिज पर वह पहुंचे तभी ओवरब्रिज के ऊपर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से उनकी मोपेड टकरा गई। इससे मोपेड सवार करीब 70 वर्षीय मेहताब सिंह व 45 वर्षीय रामबाबू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही राहगीरों के साथ स्थानीय निवासी घटनास्थल पर एकत्र हो गए। हादसे की सूचना पाकर पीआरवी समेत थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतकों के पास मिले मोबाइल के जरिए पुलिस ने उनके परिवार वालों को जानकारी दी। हादसे में मोपेड भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को भी कब्जे में ले लिया है।

रामबाबू का फाइल फोटो- फोटो : AKBARABAD
विज्ञापन