फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Road Accident

घर के बाहर खेल रही मासूम को मैक्स ने कुचला

Fri, 06 Nov 2020 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Road Accident
कस्बा में बुधवार की शाम मैक्स चालक ने सड़क किनारे खेल रही मासूम बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची घायल हो गई। परिजन बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां देर रात उनसे दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने चालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा अकराबाद निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी अरुण कुमार ने तहरीर में बताया है कि बुधवार की शाम करीब चार बजे उनकी तीन वर्षीय पुत्री साक्षी घर के बाहर सड़क किनारे खेल रही थी। इसी दौरान मैक्स चालक ने साक्षी को टक्कर मार दी। हादसे में घायल साक्षी को उपचार के लिए अलीगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मैक्स चालक के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed