{"_id":"62d85aacd4329e484f03841d","slug":"rmpu-clear-picture-regarding-examination-fee-aligarh-news-ali296469737","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : आरएमपीयू ने परीक्षा शुल्क को लेकर साफ की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : आरएमपीयू ने परीक्षा शुल्क को लेकर साफ की तस्वीर
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ ने परीक्षा शुल्क को लेकर तस्वीर साफ कर दी है। मंडल में परीक्षा शुल्क को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी थी। 2021-22 में परीक्षा शुल्क यथावत रहेगा, जबकि 2022-23 शैक्षिक सत्र से राज्य विश्वविद्यालयों में एक समान परीक्षा शुल्क लिया जाएगा।
राज्य विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा शुल्क एक समान लिया जाएगा। पिछले दिनों शासन की ओर से गठित कमेटी ने सभी राज्य विश्वविद्यालयोें के अलग-अलग पाठ्यक्रमों का प्रति सेमेस्टर परीक्षा शुल्क तय कर दिया गया है। इसके बाद जिले में छात्र नेताओं ने आरएमपीयू द्वारा परीक्षा शुल्क ज्यादा लेने को लेकर विरोध करना शुरू कर दिया। विवि के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया गया। अब परीक्षा शुल्क को लेकर आरएमपीयू प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि विवि पहली बार परीक्षा कराने जा रहा है। परीक्षाएं छह अगस्त से शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए जो शुल्क लिया गया है, वह 2021-22 शैक्षिक सत्र के आधार पर है। उन्होंने कहा कि परीक्षा शुल्क एक समान लेने की जो बातें कही जा रही हैं, वह 2022-23 शैक्षिक सत्र से लागू होगा। इसलिए जो परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है, वही नए शैक्षिक सत्र में लिया जाएगा।
--
बॉक्स
ये रहेगा प्रति सेमेस्टर परीक्षा शुल्क
-स्नातक, बीबीए, बीसीए, बीएफए, बीएड, बीपीएड, बीजेएमसी, बीवॉक पाठ्यक्रम के लिए 800 रुपये
-एलएलबी, बीएससी कृषि (ऑनर्स), विधि (ऑनर्स), बी.टेक, बीएससी बायोटेक, बी.लिब पाठ्यक्रम के लिए 1000 रुपये
-बीडीएस, नर्सिग, बीएएमएस, बीयूएमएस पाठ्यक्रम के लिए 1500 रुपये