फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RMPU: 408 candidates left the exam

आरएमपीयू : 408 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 07 Sep 2022 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
RMPU: 408 candidates left the exam
राजा महेेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध अलीगढ़ मंडल के 18 परीक्षा केंद्रों पर बीएड प्रथम वर्ष 2021-22 की परीक्षा में 408 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि परीक्षा के पहले दिन 370 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे।
विज्ञापन

मंगलवार को 12,854 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 5631 छात्र व 7223 छात्राएं थीं। परीक्षा में 224 छात्र व 184 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। अनुपस्थित के मामले में 370 में 38 परीक्षार्थियों की संख्या बढ़कर अब 408 हो गई है। बीएड की परीक्षाएं अलीगढ़ के वीरांगना अवंतीबाई गवर्नमेंट राजकीय डिग्री कॉलेज अतरौली, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज खैर, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज छर्रा, डीएस कॉलेज अलीगढ़, श्री वार्ष्णेय कॉलेज अलीगढ़, टीकाराम कन्या महाविद्यालय अलीगढ़, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज जलेसर एटा, जेएलएन पीजी कॉलेज एटा, जनता डिग्री कॉलेज परसौं एटा, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कुरसंडा सादाबाद हाथरस, पीसी बागला कॉलेज हाथरस, आरडी कन्या महाविद्यालय हाथरस, सरस्वती डिग्री कॉलेज हाथरस, गुंजडुंडवारा कॉलेज गुंजडुंडवारा कासगंज, केए पीजी कॉलेज कासगंज, शारदा जौहरी कन्या महाविद्यालय कासगंज, राजकीय महाविद्यालय टप्पल अलीगढ़, राजकीय महाविद्यालय थरगवां एटा, महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय सिकंदराराऊ हाथरस में हुईं।
विज्ञापन

पत्रावली जमा न करने पर महाविद्यालयों के सत्र होंगे शून्य
आरएमपीयू की वेबसाइट पर ज्यादातर महाविद्यालयों के नाम नहीं दिख रहे हैं, क्योंकि उनकी पत्रावली आरएमपीयू में जमा नहीं है। विवि प्रशासन ने दो टूक कहा है कि अगर पत्रावली जमा किए बगैर महाविद्यालय विद्यार्थियों का प्रवेश लेते हैं तो उनका सत्र 2022-23 शून्य घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि बीएड पाठ्यक्रम के अतिरिक्त अन्य पाठ्यक्रमों के लिए ज्यादातर महाविद्यालयों के पास सत्र-2022-23 की संबद्धता न तो डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से और न ही आरएमपीयू से दी गई है। सत्र शुरू हो चुका है, जिन महाविद्यालयों के पास स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए संबद्धता नहीं है, वह 30 सितंबर तक पाठ्यक्रम में संबद्धता प्राप्त करने के लिए विवि में पत्रावली जमा कर दें। अगर ऐसा नहीं करते और विद्यार्थियों का प्रवेश ले लेते हैं, तो प्रवेशित विद्यार्थियों को अन्य महाविद्यालयों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed