{"_id":"62e1969a02b25e6f0900e992","slug":"rmpu-25-posts-including-deputy-registrar-approved-by-the-government-aligarh-news-ali2969620151","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएमपीयू : उप कुलसचिव समेत 25 पद शासन से मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएमपीयू : उप कुलसचिव समेत 25 पद शासन से मंजूर
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ में उप कुलसचिव समेत 25 पदों पर भर्ती शासन से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इन पदों के लिए विज्ञापन निकलेंगे।
विश्वविद्यालय की घोषणा के बाद कुलपति व रजिस्ट्रार की नियुक्ति हो गई। इसके बाद विश्वविद्यालय में और अधिकारियों-कर्मचारियों की जरूरत महसूस होने लगी। शासन से कई बार नियुक्ति के लिए अनुरोध भी किया गया। विवि से अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज से 408 महाविद्यालय संबद्ध हैं। ऐसे में अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी के चलते विवि संचालन में दिक्कतें आ रही थीं।
अब शासन से परीक्षा नियंत्रक, उप कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, सहायक लेखाकार, आशुलिपिक (3), कनिष्ठ सहायक (6), सहायक स्टोर कीपर की नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सीधी भर्ती के जरिये होगी, जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर (3), चालक (3), व चतुर्थ श्रेणी (5) पद पर आउटसोर्स से भर्ती की जाएगी। इस संबंध में विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि शासन से अधिकारियों व कर्मचारियों की भर्ती की मंजूरी मिल चुकी है। शासन से भर्ती के मामले में विज्ञापन निकाले जाएंगे।