{"_id":"65f9b56dc11abc603e0fc708","slug":"rmpsu-law-b-ed-annual-examinations-from-25th-april-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Exam: आरएमपीएसयू के विधि-बीएड की वार्षिक परीक्षाएं 25 अप्रैल से, परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exam: आरएमपीएसयू के विधि-बीएड की वार्षिक परीक्षाएं 25 अप्रैल से, परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी
Tue, 19 Mar 2024 09:25 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 19 Mar 2024 09:25 PM IST
सार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय ने सत्र 2023-24 के स्नातक व परास्नातक के सम सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि 21 मार्च तक कर दी है। आरएमपीएसयू के महाविद्यालयों में बैक परीक्षा पास होने के बाद ही तृतीय वर्ष में दाखिला होगा।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
- फोटो : साेशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) की विधि व बीएड की वार्षिक परीक्षाएं 25 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। स्नातक व परास्नातक के सम सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि 21 मार्च तक कर दी है।
विज्ञापन
सत्र 2021 के बीएड, बीएलएलबी व एलएलबी प्रथम वर्ष की विशेष परीक्षा होगी। सत्र 2023-24 के बीएड, बीएएलएलबी व एलएलबी भूतपूर्व द्वितीय वर्ष व एलएलबी तृतीय वर्ष, डिप्लोमा इन योग एजूकेशन और पीजीडीसीपी की वार्षिक परीक्षा होगी। सत्र 2021-2022 के बीएड, बीएएलएलबी प्रथम वर्ष की विशेष परीक्षा 4 मई, 6 मई, 8 मई, 9 मई, 11 मई, 13 मई, 14 मई को होगी।
विज्ञापन
11 मई को बीएड पेडागोगी के दोनों प्रश्न पत्रों में से प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा दोपहर 12 से 2 बजे व द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा 2 बजे से शाम 4 बजे के मध्य संपन्न होगी। सत्र 2021-2022 के पूर्व बीएड, बीएएलएलबी, एलएलबी द्वितीय वर्ष की विशेष परीक्षा 25 अप्रैल, 26 अप्रैल, 29 अप्रैल, 1 मई को होगी। 3 मई को वैल्यू एजूकेशन, पर्यावरण, स्वास्थ्य व शारीरिक शिक्षा की परीक्षा होगी। 6 मई, 8 मई, 13 मई को एलएलबी, बीएएलएलबी की परीक्षा होगी। सत्र 2021-2022 के बीएएलएलबी, एलएलबी तृतीय वर्ष और एलएलबी प्रथम वर्ष की विशेष परीक्षा 27 अप्रैल, 26 अप्रैल, 30 अप्रैल, 2, 4, 6, 9, 11, 14 मई को होगी। विवि के कुलसचिव डॉ. महेश कुमार ने बताया कि सत्र 2023-2024 के योग शिक्षा की परीक्षा 3, 6, 8 और 10 मई को होगी।
विज्ञापन
परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय ने सत्र 2023-24 के स्नातक व परास्नातक के सम सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि 21 मार्च तक कर दी है। विवि के कुलसचिव डॉ. महेश कुमार ने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 मार्च तय की गई है। 21 मार्च के बाद परीक्षा फॉर्म भरने पर 500 रुपये प्रति छात्र विलंब शुल्क देय होगा। विलंब शुल्क के साथ एमआईएस जनरेट करने और परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 मार्च निर्धारित की जाती है। 24 मार्च के बाद परीक्षा फॉर्म भरना संभव नहीं होगा।
बैक परीक्षा पास होने के बाद ही तृतीय वर्ष में होगा दाखिला
आरएमपीएसयू के महाविद्यालयों में बैक परीक्षा पास होने के बाद ही तृतीय वर्ष में दाखिला होगा। बीएड, बीएएलएलबी व एलएलबी के द्वितीय वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी तब तक तृतीय वर्ष में प्रवेश नहीं पा सकेंगे, जब तक वह प्रथम वर्ष की बैक पेपर में उत्तीर्ण नहीं हो जाते। यह परीक्षाएं मई में होंगी। परीक्षार्थी सभी प्रश्न पत्रों में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद भविष्य में कोई परीक्षा नहीं होगी। परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि 30 मार्च है। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल निर्धारित की जाती है। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरे जाएंगे।