फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   rmpsu Examination without CCTV cameras

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी: बिना कैमरे की निगरानी में 25 केंद्रों पर हो गई परीक्षा, भेजा नोटिस

Thu, 11 Dec 2025 02:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 11 Dec 2025 02:00 PM IST
सार

इस समय राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में परीक्षा चल रही हैं। लगातार बिना सीसीटीवी निगरानी के परीक्षा होने की शिकायतें आ रही हैं। अब भी अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज के 25 केंद्रों को भी बिना सीसीटीवी परीक्षा कराने को लेकर नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
rmpsu Examination without CCTV cameras
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्याल अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी (आरएमपीयू) के 25 केंद्रों पर बिना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में स्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षा हो गई। आरएमपीयू प्रशासन ने नोटिस भेजे हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि कैमरे सही न होने पर केंद्र बनने से वंचित हो सकते हैं। परीक्षा के दौरान विवि के आदेशों की लगातार अवहेलना हो रही है। 

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बोहरे मोहनलाल मेमोरियल महाविद्यालय जट्टारी, चौ. चरण सिंह शिवदान सिंह पीजी कॉलेज इगलास, डीआरजी महाविद्यालय धनीपुर कुर्राना, दीक्षित महाविद्यालय भटौला जलाली, गायत्री स्मारक कन्या महाविद्यालय चंडौस, जामिया उर्दू कॉलेज एजुकेशन, ओमपाल मुंशी सिंह महाविद्यालय काका बेगपुर, आरबीएस कॉलेज गंगीरी में सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। 
विज्ञापन


इनके अलावा श्री सुभाष चंद्र महाविद्यालय हरदोई, श्रीमती धर्मवती देवी महाविद्यालय हरदुआगंज, श्री भारत सिंह कमला देवी महाविद्यालय रायपुर खास, श्री फतेह सिंह महाविद्यालय बांकनेर खैर, श्री लालाराम शर्मा मेमोरियल महाविद्यालय जरारा, श्री सरदार सिंह स्मारक पीजी कॉलेज नगला बतूल, विश्वकर्मा महाविद्यालय टप्पल, एचएलजी डिग्री कॉलेज मोरथल हरदुआगंज, पुष्पा देवी गर्ल्स कॉलेज एटा, एसके काॅलेज जीटी रोड एटा में कैमरे बंद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री भगवान शिव पीजी महाविद्यालय एटा, श्री फय्याज हुसैन पीजी कॉलेज निधौली कलां एटा, श्री फारूक हुसैन पीजी कॉलेज निधौली कलां एटा, श्री हीरालाल स्मारक महाविद्यालय अलीगंज, आरबीएस महाविद्यालय श्यामनगर पटियाली कासगंज, श्री श्याम सुंदर डिग्री कॉलेज दरियागंज कासगंज में भी सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों के प्राचार्यों को नोटिस दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed