फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RMPSU beats Jamia Urdu by 121 runs in inter-college cricket

अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट: आरएमपीएसयू ने जामिया उर्दू को 121 रनों से हराया, कृष्णकांत ने झटके तीन विकेट

Mon, 02 Nov 2026 05:17 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 02 Nov 2026 05:17 PM IST
सार

आरएमपीएसयू ने 20 ओवर में 200 रन का मजबूत स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए जामिया उर्दू कॉलेज की टीम विश्वविद्यालय के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकी। जामिया उर्दू कॉलेज टीम 79 रन पर पूरी तरह आउट हो गई।

विज्ञापन
RMPSU beats Jamia Urdu by 121 runs in inter-college cricket
विजेता आरएमपीएसयू टीम - फोटो : विवि

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कैंपस क्रिकेट टीम ने अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। उन्होंने जामिया उर्दू कॉलेज को 121 रनों के बड़े अंतर से हराया। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 200 रन का मजबूत स्कोर बनाया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए जामिया उर्दू कॉलेज की टीम विश्वविद्यालय के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकी। जामिया उर्दू कॉलेज टीम 79 रन पर पूरी तरह आउट हो गई। कप्तान अर्पित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रन का अर्धशतक जड़ा। रिहान खान, निशांत शर्मा, कृष्णकांत और इमरान खान ने बेहतरीन गेंदबाजी की। कृष्णकांत ने एक ही ओवर में तीन विकेट झटके।
विज्ञापन


टीम की इस जीत पर प्रशिक्षक डॉ. तहसीन मोंडल और डॉ. अवधेश कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि अनुशासन, कठिन परिश्रम और आपसी समन्वय सफलता के प्रमुख आधार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed