फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   rld protest against petrol diesel price hike

दो पहिया वाहनों को भैंसा बुग्गी में रखकर रालोद का प्रदर्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
rld protest against petrol diesel price hike
पेट्रोल-डीजल मूल्यों की व्रद्धि के खिलाफ दोपहिया बुग्गी पर रखकर उसे खींचकर विरोध करते रालोद नेता। - फोटो : AMAR UJALA
दो पहिया वाहनों को भैंसा बुग्गी में रखकर रालोद का प्रदर्शन अलीगढ़। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने शुक्रवार को पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमत के विरोध में दो पहिया वाहनों को हिना भैंसे की भैंसा बुग्गी में लादकर पैदल खींचकर प्रदर्शन किया। तस्वीर महल चौराहे से कलेक्ट्रेट तक कार्यकर्ताओं ने भैंसा बुग्गी को खींचा। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से पेट्रोल और डीजल पर बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों में ऐसा पहली बार हुआ है जब डीजल की कीमत पेट्रोल से भी ज्यादा हो गई है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। डीजल की कीमतें बढ़ने से किसानों की कमर टूट गई है, जिससे आम जन पर प्रभाव पड़ेगा। शुक्रवार को सुबह रालोद नेता जियाउर्रहमान एडवोकेट और जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता तस्वीर महल पर एकत्रित हुए। रालोद नेताओं ने बिना भैंसे की बुग्गी में बाईक-स्कूटी रखकर तस्वीर महल से कलेक्ट्रेट तक मार्च किया और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। 'पेट्रोल-डीजल हुए महंगे अपार- और लाओ मोदी सरकार' लिखा बैनर लिए बुग्गी खींच रहे नेताओं ने सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। रालोद ने केंद्र सरकार से पैट्रोल-डीजल की कीमतें तत्काल वापिस लेने की मांग की। इस अवसर पर प्रतीक चौधरी, राजा भैया, हसरत भाटी, नफीस अहमद, अंसार सिद्दीकी, पुरषोत्तम, सूरज सिंह, फिरोज खान, वक़ार अहमद, अरबाज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

rld protest against petrol diesel price hike
कलेक्ट्रेट तक बुग्गी ले जाते रालोद नेता। - फोटो : AMAR UJALA
कलेक्ट्रेट तक बुग्गी ले जाते रालोद नेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed