{"_id":"6688d4030d81509b950ce045","slug":"rising-water-level-of-ganga-yamuna-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ चौकियां सक्रिय: गंगा-यमुना का बढ़ रहा जलस्तर, इन 28 गांवों में बढ़ाई गई चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ चौकियां सक्रिय: गंगा-यमुना का बढ़ रहा जलस्तर, इन 28 गांवों में बढ़ाई गई चौकसी
Sat, 06 Jul 2024 10:50 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 06 Jul 2024 10:50 AM IST
सार
लगातर हो रही बारिश के कारण अलीगढ़ जनपद में गंगा-यमुना का जल स्तर बढ़ रहा है।दोनों नदियों के जलस्तर पर निगरानी के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ ही बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। आपदा प्रबंधन टीमों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
यमुना नदी जल स्तर प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगा एवं यमुना का जल स्तर बढ़ने से अलीगढ़ जिले की अतरौली और खैर तहसील के 28 गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इसे लेकर प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा ने बताया कि दोनों नदियों के जलस्तर पर निगरानी के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ ही बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। आपदा प्रबंधन टीमों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। अति संवेदनशील और संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ की आपात स्थिति के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
संभावित बाढ़ से प्रभावित गांव
तहसील खैर- महाराजपुर, फाजिलपुर, समसपुर, लालपुर, रैयतपुर, नरवारी, गिरधरपुर, शेरपुर, रामगढ़ी, मालव, नगला अमर सिंह, नगला चंडीगढ़, नगला रामस्वरूप, ऊंटासनी, पखोदना।
तहसील अतरौली - दीनापुर, गनेशपुर, हमीदपुर, रूस्तम नगर, नगला जोगिया, सीकरी, गहतौली गंग, नगला अलिया, गोपालपुर, हारनपुर, अहमतमाली, नगावली, सकूरगंज, सांकरा, टोडरपुर, किरतौली, हारपुर।