फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead body of drowned youth found

Aligarh News: डूबे युवक का मिला शव, तलाशते समय अज्ञात किशोर की लाश भी मिली

Sun, 09 Jun 2024 02:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 09 Jun 2024 02:50 AM IST
सार

टप्पल थाना क्षेत्र के गांव बूढ़ाका निवासी रिंकू शादीपुर गांव में एक मिस्त्री के साथ नहर किनारे एक मकान के दीवार निर्माण में मजदूरी कर रहा था। दोपहर वह नहर में नहाने चला गया। नहाते समय पैर फिसलने से तेज धारा में बह गया था।

विज्ञापन
Dead body of drowned youth found
शादीपुर की नहर में युवक को तलाशते गोताखोर - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव शादीपुर के पास से निकली मांट ब्रांच नहर में 7 जून को डूबे युवक की तलाश में 8 जून को पूरे दिन पीएसी के गोताखोर लगे रहे। रात साढ़े आठ बजे दो किलोमीटर दो किलोमीटर दूर बालनपुर में उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


टप्पल थाना क्षेत्र के गांव बूढ़ाका निवासी रिंकू शादीपुर गांव में एक मिस्त्री के साथ नहर किनारे एक मकान के दीवार निर्माण में मजदूरी कर रहा था। 7 जून की दोपहर वह नहर में नहाने चला गया। नहाते समय पैर फिसलने से तेज धारा में बह गया था। ग्रामीणों ने उसका तलाशा लेकिन पता नहीं चला। वहीं आशंका के चलते दो किलोमीटर दूर गांव बालनपुर में गोताखोरों ने नहर के पानी में जाल लगा रखा था। उसकी तलाश में 8 जून को एटा पीएसी के गोताखोर भी बुलाए गए थे। थाना पुलिस सहित सीओ खैर राजीव द्विवेदी की मौजूदगी में नहर में तलाशी अभियान चलाया गया। रात साढ़े आठ बजे बालनपुर गांव में लगे जाल में उसका शव फंस गया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान मिला किशोर का शव
मांट ब्रांच नहर में रिंकू की तलाश के दौरान एक अज्ञात किशोर का शव पीएसी के गोताखोरों के हाथ में आ गया। शव के शरीर पर कपड़े नहीं थे। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना लग रहा है। पानी में पड़े रहने से काफी फूला हुआ था जिससे पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed