फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rickshaw standing in railway parking lot expressing the pain of lockdown

अलीगढ़ : लॉकडाउन के दर्द बयां कर रहा रेलवे के पार्किंग में खड़ा रिक्शा

Sat, 19 Feb 2022 01:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Rickshaw standing in railway parking lot expressing the pain of lockdown
मनोज तिवारी, रेलवे पार्किंग संचालक - फोटो : CITY OFFICE
अभिषेक तायल
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए प्रधानमंत्री की संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा के बाद देशभर में खलबली मच गई थी। रेल, बस सेवा बंद कर दी गई थी। फैक्ट्रियों में तालाबंदी हो गई थी। इसका सीधा असर मजदूर वर्ग पर पड़ा था। जेब में फूटी कौड़ी न होने और खाने का संकट गहराने पर लोगों ने अपने गांव-घर का रुख कर लिया था। लोग पैदल, रिक्शे, ढकेल, ठेल के सहारे अपनी मंजिल की ओर जा रहे थे। रेलवे के पार्किंग स्टैंड पर खड़ा रिक्शा लॉकडाउन के दर्द का बयां कर रहा है। इस रिक्शे को चलाकर पांच सदस्यीय परिवार दिल्ली से अलीगढ़ पहुंचा था। 20 माह गुजरने के बाद भी यह रिक्शा अपने मालिक की राह देख रहा है।
24 मार्च 2020 में लॉकडाउन लगने के बाद दिल्ली, एनसीआर सहित आसपास के क्षेत्रों से कामगारों का पलायन शुरू हुआ था, जिसको जो साधन मिला, वह उसी से अपनी राह तय कर रहा था। बिहार निवासी एक परिवार 150 किलोमीटर रिक्शा चलाकर अलीगढ़ पहुंचा था। परिवार को इतनी दूरी तय करने में डेढ़ दिन लग गए थे। 15 जून 2020 को इस परिवार ने रिक्शे को रेलवे स्टेशन स्थित पार्किंग स्टैंड में खड़ा कर दिया और बाकी की यात्रा ट्रेन से करने का फैसला लिया था। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि परिवार की हालत काफी खराब थी। ये लोग दिल्ली में मजदूरी कर भरण-पोषण करते थे। स्थानीय लोगों ने उनको खाना खिलाया व पैसे भी दिए। पार्किंग स्टैंड संचालक ने मानवता के नाते उनसे कोई किराया नहीं लिया। करीब 20 महीने से खड़ा ये रिक्शा अपने मालिक की राह ताक रहा है।
विज्ञापन

जून 2020 में एक परिवार रिक्शा चलाकर दिल्ली से अलीगढ़ आया था। पार्किंग थ्री व्हीलर की नहीं है, लेकिन मानवता के आधार उसका रिक्शा खड़ा करा लिया था। किराया भी नहीं लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज तिवारी, संचालक, रेलवे स्टैंड
बीस महीने पहले लॉकडाउन में एक परिवार रिक्शे से आया था। बिहार के रहने वाले थे। परिवार में दो भाई, पत्नी और दो बच्चे थे। आसपास के लोगों ने काफी मदद की थी। खाना, पैसा भी दिया था।
दीपक सैनी, प्रत्यक्षदर्शी

दीपक सैनी, प्रत्यक्षदर्शी।

दीपक सैनी, प्रत्यक्षदर्शी।- फोटो : CITY OFFICE

रेलवे की पार्किंग में खड़ा रिक्शा।

रेलवे की पार्किंग में खड़ा रिक्शा।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed