{"_id":"66c96da55b331aac8504abd8","slug":"rickshaw-puller-injured-by-bullet-outside-amu-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: एएमयू के बाहर फायरिंग, रिक्शा चालक को लगी गोली, मेडिकल में भर्ती, तीन संदिग्ध हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: एएमयू के बाहर फायरिंग, रिक्शा चालक को लगी गोली, मेडिकल में भर्ती, तीन संदिग्ध हिरासत में
Sat, 24 Aug 2024 10:50 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 24 Aug 2024 10:50 AM IST
सार
दो गुटों में विवाद के दौरान मारपीट हो गई। इस बीच गोल मार्केट जमालपुर के रिक्शा चालक शेर खान वहां से गुजर रहे थे। बीच-बचाव कराने के दौरान किसी एक पक्ष की ओर से तमंचे से फायर किया गया, गोली शेर खान को लगी और वह वहीं पर गिर पड़े।
विज्ञापन
गोली से घायल शेरखान निवासी जमालपुर को देखते परिजन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एएमयू के सेंचुरी गेट के पास पुरानी चुंगी पर 23 अगस्त शाम दो गुटों में मारपीट के दौरान फायरिंग हो गई। एक गोली रिक्शा चालक के कमर के पास लगी। इसके बाद दोनों गुटों के हमलावर भाग निकले, जिनमें से कुछ की पहचान प्लस टू के छात्रों के रूप में हुई है, जिनमें से तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि पुरानी चुंगी के किला रोड पर दो गुटों में विवाद के दौरान मारपीट हो गई। इस बीच गोल मार्केट जमालपुर के रिक्शा चालक शेर खान वहां से गुजर रहे थे। बीच-बचाव कराने के दौरान किसी एक पक्ष की ओर से तमंचे से फायर किया गया, गोली शेर खान को लगी और वह वहीं पर गिर पड़े । यह देख दोनों गुट वहां से कैंपस में अल्लाम इकबाल हॉल की ओर भाग गए।
विज्ञापन
इस सूचना पर पुलिस आ गई। घायल को मेडिकल कॉलेज भेजने के साथ घटना स्थल के आसपास व कैंपस के सीसीटीवी देखे गए। जिसमें प्लस टू के तीन छात्र पहचाने गए। प्रॉक्टर कार्यालय के अनुसार पुलिस का सहयोग किया जा रहा है। वहीं एएसपी अमृत जैन के अनुसार जांच की जा रही है। तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन