फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Revival of Karban River protected area of 12 km

करबन नदी के पुनरुद्धार को 12 किमी का क्षेत्र संरक्षित

Fri, 08 May 2020 08:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Revival of Karban River protected area of 12 km
विलुप्त हो चुकी नदियों को पुनर्जीवित करने की शृंखला में नीम नदी व करबन नदी को पुनर्जीवित करने का काम शुरू हो गया है। बुलंदशहर की ओर से आ रही करबन नदी को पुनर्जीवित करने के क्रम में शुक्रवार को एसडीएम गभाना के नेतृत्व में राजस्व टीम ने चंडौस ब्लाक में नदी का 12 किमी एरिया संरक्षित कराया। इसके किनारे का अतिक्रमण ध्वस्त कराया।
विज्ञापन

मेरठ, बुलंदशहर की ओर से आ रही करबन नदी चंडौस ब्लाक के गांव डेटा सैदपुर से जनपद में प्रवेश करती है। तहसील की टीम ने इसी गांव में 12 किमी एरिया संरक्षित कराया। इस दौरान नदी के बहाव वाले इलाकों के अतिक्रमण भी हटवाए गए। बताते चलें कि यह नदी चंडौस ब्लाक के गांव डेटा सैदपुर से होकर चंडौस, ऐलमपुरा, सूरजपुर जरारा, डेटाटा खुर्द, रामपुर शाहपुर, जमुनाका, सुदेशपुर होकर इगलास के करीब आठ गांवों से होकर हाथरस अलीगढ़ सीमा के गांव तूरी होते हुए सादाबाद होती हुई आगरा के रामबाग इलाके के पास यमुना नदी में मिलती है। एसडीएम गभाना अनीता यादव ने बताया कि करबन नदी को पुनर्जीवित करने के लिए 12 किमी एरिया संरक्षित करा लिया है। यह काम निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार तक आएगी सर्वे रिपोर्ट
करबन नदी के बहने के रास्ते में आने वाले ब्लाक एवं गांवों की रिपोर्ट मंगलवार तक तैयार हो जाएगी। सर्वे कर रहे सिंचाई विभाग के जेई श्रीनिवास ने बताया कि गूगल मैप देखकर नदी के बहने के क्षेत्रों का आंकलन कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यह मंगलवार तक जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed