फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Retired engineer house robbed

सेवानिवृत्त इंजीनियर के घर में लूट: बाथरूम की दीवार में मार फोड़ा वृद्धा का सिर, सीसीटीवी में कैद बदमाश

Thu, 08 May 2025 11:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 08 May 2025 11:38 AM IST
सार

सेवानिवृत्त इंजीनियर पत्नी संग अकेले रहते हैं। वह लकवा ग्रस्त हैं। इसलिए अधिकांश समय बिस्तर पर ही रहते हैं। एक लुटेरा आवाज देते हुए घर के अंदर घुस गया। बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन, हाथों से चार सोने की चूड़ी और एक अंगूठी उतार लीं।

विज्ञापन
Retired engineer house robbed
अस्पताल में उपचार करातीं घायल राधा रानी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के सुरेंद्र नगर इलाके में 7 मई को सेवानिवृत्त इंजीनियर के घर में घुस बदमाश ने दिनदहाड़े लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बुजुर्ग महिला संग मारपीट कर सिर बाथरूम की दीवारी में मारकर फोड़ दिया। बदमाश जेवरात लूट ले गया। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


क्वार्सी क्षेत्र के सुरेंद्र नगर की दनादन बगीची के पीछे कासिमपुर पावर हाउस से सेवानिवृत्त इंजीनियर देवी शरण वार्ष्णेय पत्नी राधारानी संग अकेले रहते हैं। देवी शरण लकवा ग्रस्त हैं। इसलिए अधिकांश समय बिस्तर पर ही रहते हैं। दोपहर 12 बजे के आसपास एक लुटेरा आवाज देते हुए घर के अंदर घुस गया। आते ही उसने कमरे से निकलकर बाथरूम की ओर जा रहीं बुजुर्ग महिला को पकड़ लिया। खींचकर बाथरूम में ले जाकर मारपीट करते हुए गले से सोने की चेन, हाथों से चार सोने की चूड़ी और एक अंगूठी उतार लीं।
विज्ञापन


जब महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो उनका सिर दीवार में मारकर फोड़ दिया। बदमाश छत के रास्ते भाग गया। करीब 15 मिनट बाद काम करने वाली आई। उसने महिला को खून से लथपथ बेसुध पड़ा देखा तो शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाए। खबर पर इलाका पुलिस व सीओ तृतीय, फील्ड यूनिट आदि टीम पहुंच गई। घंटों तक जांच पड़ताल की गई। मामले में बड़ी बेटी डॉ. नीता वार्ष्णेय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ तृतीय अभय पांडेय न बताया कि सीसीटीवी में एक बदमाश दिखा है। उसकी पहचान कर पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में अलग रहते हैं बेटी-बेटे
बुजुर्ग दंपती के तीन बच्चों में सबसे बड़ी डॉ. नीता टीकाराम कॉलेज से सेवारत हैं। वह रमेश विहार में अपने परिवार के साथ रहती हैं। दूसरे नंबर का बेटा नीरज वार्ष्णेय अकाउंटेंट है, वह कुलदीप विहार में रहते हैं। छोटी बेटी नीति लखनऊ में शिक्षिका हैं। हालांकि, शहर में रहने वाले बेटी-बेटा माता-पिता के पास आते-जाते रहते हैं। उन्होंने काम वाले भी लगा रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed