{"_id":"6331fcaf3ff1f3796660e84b","slug":"retired-bank-worker-s-body-found-in-the-kitchen-of-the-house-aligarh-news-ali3012882144","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घर की रसोई में मिली सेवानिवृत्त बैंककर्मी की लाश, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घर की रसोई में मिली सेवानिवृत्त बैंककर्मी की लाश, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 27 Sep 2022 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:55 AM IST
सार
मूल रूप से हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव लिहा के 65 वर्षीय कुशलेश पालीवाल बैंक से सेवानिवृत्त हुए थे। पत्नी से तलाक के चलते वे सुरेंद्र नगर वाले मकान में अकेले रहते थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
क्वार्सी क्षेत्र के सुरेंद्र नगर के एक मकान में रहने वाले सेवानिवृत्त बैंककर्मी का शव उनके घर की रसोई में पड़ा मिला। अंदेशा तीन दिन पहले हृदयाघात से मौत का जताया जा रहा है। सोमवार सुबह उठी दुर्गंध पर समाचार पत्र एजेंट ने पुलिस को खबर दी। तब शव घर से निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
मूल रूप से हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव लिहा के 65 वर्षीय कुशलेश पालीवाल बैंक से सेवानिवृत्त हुए थे। पत्नी से तलाक के चलते वे सुरेंद्र नगर वाले मकान में अकेले रहते थे। सोमवार सुबह समाचार पत्र डालने पहुंचे व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी और बताया कि वह पिछले तीन दिन से लगातार समाचार पत्र कुशलेश के घर में डाल रहा है।
विज्ञापन
तीनों दिन के समाचार पत्र दरवाजे पर ज्यों के त्यों पड़े हैं और दरवाजा अंदर से बंद है। अब दुर्गंध भी आ रही है। इस पर पुलिस ने किसी तरह घर का दरवाजा खोल अंदर प्रवेश किया तो शव रसोई में पड़ा मिला। इंस्पेक्टर संजय जायसवाल के अनुसार शव पोस्टमार्टम के बाद गांव से आए परिजन साथ ले गए हैं। प्रथम दृष्टया हृदयाघात से मौत होना प्रतीत हो रहा है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर आगे कार्यवाही तय की जाएगी।
विज्ञापन